धरमजयगढ़ वन मंडल रेंज में एक नर हाथी की मौत
रायगड़ -धरमजयगढ़ वन मंडल के धरमजयगढ़ रेंज में एक नर हाथी की मौत हो गई है। आए दिन हाथी चारा पानी की तलाश में किसानों के खेत में आ जाते हैं। आज रात भी एक नर हाथी अपनी भूख मिटाने मेडरमरा कालोनी की ओर रुख किया था। लेकिन हाथी को क्या मालूम था कि जिस खेत में भूख मिटाने आया है वहां किसी ने बिजली करेंट लगा रखा था? नर हाथी किसान द्वारा लगाए गए करेंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई है। हाथी की मौत किस कारण हुई है इसकी हकीकत पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन हाथी के शरीर में कई ऐसा निशान दिखाई दे रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की हाथी की मौत किस कारण हुई है।
सी एन आई न्यूज सुनील दास महंत की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.