Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 10, 2023

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 : मतदान दलों का गठन के लिए किया गया प्रथम स्तरीय रेंडमाईजेशन

 विधानसभा आम निर्वाचन 2023 : मतदान दलों का गठन के लिए किया गया प्रथम स्तरीय रेंडमाईजेशन



कवर्धा, 10 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे की उपस्थिति में भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले के विधानसभा पंडरिया एवं कवर्धा के लिए मतदान दलों के गठन के लिए प्रथम स्तरीय रेंडमाईजेशन 09 अक्टूबर को एनआईसी कक्ष में किया गया। प्रथम स्तरीय रेंडमाईजेशन में पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी 01, 02, 03 का निर्धारण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस रेंडमाईजेशन में 125 प्रतिशत कर्मचारियों का चयन किया गया है। इस प्रक्रिया में नोडल अधिकारी प्रशिक्षण, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर श्री पीसी कोरी, पंडरिया श्री संदीप ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज सिंह बिसेन, नोडल अधिकारी मतदान दल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमके गुप्ता एवं सहायक नोडल अधिकारी मतदान दल श्री नभ वर्मा उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने बताया कि कबीरधाम जिले के विधानसभा 71 पंडरिया एवं 72 कवर्धा में कुल 803 मतदान केन्द्र बनाएं गए है। इस बार आयोग के निर्देशानुसार जिले के इन दोना विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 कुल 20 पिंक मतदान केन्द्र अर्थात महिला मतदान केन्द्र, निःशक्तजन मतदान केन्द्र 01-01 कुल दो और यंग बुथ मतदान केन्द्र 01-01 कुल 02 मतदान केन्द्र बनाएं जाएंगे। इन मतदान केन्द्रों के लिए भी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02, 03 का निर्धारण इस प्रथम स्तरीय रेंडमाईजेंशन में किया गया है। कबीरधाम जिले में दो विधानसभा क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा है। जिले में कुल मतदाता 6 लाख 47 हजार 549 है।

*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad