चेक पोस्टों से गुजरने वाली सभी वाहनों की करें सघन तलाशी: जिला निर्वाचन अधिकारी
कलेक्टर-एसपी ने बरौर और चंगेरी बैरियर का किया निरीक्षण
प्रदीप राय (हरि) की रिपोर्ट:
धरहर, मालाडांड, उषाढ़, बेलझिरिया में चेक पोस्ट बनाने के साथ ही पगड़ंडी रस्तों पर भी निगरानी रखने के निर्देश
विधानसभा आम चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले और राज्य की सीमा से लगे पुलिस, वन एवं आबकारी विभाग के चेक पोस्टों, नाका एवं बैरियरों पर स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) तैनात किए गए है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया और पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने मंगलवार को मध्यप्रदेश एवं जिले की सीमा से लगे चंगेरी और बरौर बैरियर का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चेक पोस्टों से दोनों तरफ से गुजरने वाली सभी तरह की वाहनों की सघन जांच करने और वाहनों के नाम, नंबर एवं चालक का नाम रजिस्टर में एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि वाहनों में पाए जाने वाले सामानों को लाने-लेजाने का प्रयोजन तथा आवश्यक दस्तावेज बिल, बिल्टी आदि की जांच करें और शंकास्पद पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाई करे। उन्होने मतदाताओं को प्रलोभित करने सोना-चांदी, घड़ी, बर्तन, शाराब, कपड़े, नगद राशि आदि का अवैध रूप से परिवहन नहीं होने पाए इसलिए सभी वाहनों की जांच कराने और जांच की पारदर्शिता के लिए फोटो-वीडियोग्राफी टीम द्वारा रिकॉर्डिंग कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले की सीमा से लगे धरहर, मालाडांड, उषाढ़, बेलझिरिया में भी चेक पोस्ट बनाने और सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होने शाराब की अवैध परिवन की आशंका को देखते हुए पगड़ंडी रस्तों पर भी निगरानी रखने के लिए थाना प्रभारी मरवाही को निर्देश दिए ताकि बाइक अथवा पैदल रूप से शाराब की आवाजाही नहीं हो सके। उन्होने चेकपोस्टों पर तैनात निगरानी दलों की सुविधा के लिए तखत, खटिया, लाइट, पानी, कुर्सी, गरम कपड़े, अलाव आदि की व्यवस्था के लिए जनपद सीइओ मरवाही को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रिया गोयल, एसडीओपी श्री श्याम कुमार सिदार, तहसीलदार मरवाही सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.