Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 16, 2023

कोटा के मतदाता विकास के लिए कांग्रेस के साथ जाने को तैयार हैं, मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान करे-अटल श्रीवास्तव। कोटा नगर के वार्ड नं. 02 और 03 के 200 युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रवेश किया।

 कोटा के मतदाता विकास के लिए कांग्रेस के साथ जाने को तैयार हैं, मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान करे-अटल श्रीवास्तव।



कोटा नगर के वार्ड नं. 02 और 03 के 200 युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रवेश किया।


बिलासपुर / कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव आज व्यक्तिगत-व्यक्तिगत मतदाताओं के घर पहुंचकर सघन जनसंपर्क किया। अटल श्रीवास्तव आज रतनपुर, मंझवानी, पंडरापथरा, कंचनपुर, डाडसगार, बेलगहना, कोटा पहुंचकर वरिष्ठ जनों से, युवा साथियों से और मतदाताओं के घर पहुंचकर उनसे जनसंपर्क किया।


17 नवंबर को मतदान करने की अपील की। वही रतनपुर, कोटा, बेलगहना के ब्लाक अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष से बात कर 17 नवंबर के मतदान की तैयारी पर चर्चा की। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव तो चुनाव के दिन बूथ के कार्यकर्ता ही लड़ते है, मैं आप सबसे अपील करता हूं कि अधिक से अधिक मतदान कराने में सहयोग प्रदान करें।

कोटा नगर के वार्ड नं. 2 और 3 के 200 से ज्यादा युवा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव एवं कांग्रेस की 2023 की जनघोषणा पत्र से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। युवाओं ने कहा कि हम छ.ग. में भरोसे की सरकार चाहते है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीति-रीति पर हमको भरोसा हुआ हैं। प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप से राजेश यादव, उषा यादव, संतोषी यादव, सरोज साहू, संदीप विश्वकर्मा, सूरज यादव, सहित 200 कार्यकर्ता शामिल हुए। युवाओं को प्रवेश कराने में प्रमुख भूमिका प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सोनू शर्मा, युवा कांग्रेस के राज यादव, प्रांशु मिश्रा, अजय चौहान, बिलाल खान, विशेष गुप्ता, कान्हा गुप्ता, देवमाली, राजू हंसपाल, शुभम लाल की भूमिका रही। 

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कोटा का विकास मेरी प्राथमिकता में रहेगा। कांग्रेस की सरकार कोटा की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। सरकार बनते ही कांग्रेस की घोषणाओं पर विशेष रूप से गृह लक्ष्मी योजना, 500 रु. गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, 3200 रु. धान का मूल्य, 200 यूनिट तक बिजली फ्री, बच्चों की शिक्षा फ्री और स्वास्थ्य फ्री। 17 नवंबर को मतदान करने की अपील कांग्रेस प्रत्याशी ने सभी मतदाताओं से की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad