Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 8, 2023

खैरागढ़-प्रेमिका को पाने पति को ठिकाने लगाने जंगल मे ले जाकर प्रेमी ने की थी हत्या प्रेमी सहित दो गिरफ्तार, पत्नी फरार गातापार पुलिस ने 24 घंटे मे सुलझाई अज्ञात लाश मिलने की गुत्थी

 खैरागढ़-प्रेमिका को पाने पति को ठिकाने लगाने जंगल मे ले जाकर प्रेमी ने की थी हत्या



प्रेमी सहित दो गिरफ्तार, पत्नी फरार


गातापार पुलिस ने 24 घंटे मे सुलझाई अज्ञात लाश मिलने की गुत्थी


खैरागढ़ । गातापार थाना क्षेत्र के प्रधानपाठ बैराज जंगल मे मिली युवक की लाश की मर्डर मिस्ट्री गातापार पुलिस ने 24 घंटे में ही सुलझाते मृतक की पत्नी के प्रेमी सहित उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध के चलते पत्ति को रास्ते से हटाने प्रेमी ने ही शराब पार्टी के बहाने घटना को अंजाम दिया था। बारदात में शामिल पत्नी घटना के बाद से फरार है । गातापार पुलिस ने 4 दिसंबर को ग्राम टींगामाली से प्रधानपाठ बैराज मार्ग स्थित पानी खोल जंगल नाला के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था । मृतक के सिर माथे और चेहरे में गंभीर चोट के निशान मिले थे । पुलिस ने मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू की तो 24 घंटे में ही मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने मृतक बृजेन्द्र सिंह चौहान 40 वर्ष की पत्नी के साथ प्रेमसंबंध के संदेह पर आरोपी बैगाटोला निवासी हेंमत वर्मा और शहर के दाउचौरा निवासी तोवेन्द्र देवांगन को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया । गातापार पुलिस ने बताया कि आरोपी हेंमत वर्मा का मृतक की पत्नी से सोनम से प्रेम संबंध चल रहा था । मृतक और उसकी  पत्नी के बीच इसको लेकर लगातार झंझट हो रहा था। मृतक की पत्नी सोनम राजपूत अपने पति को रास्ते से हटाकर अपने प्रेमी हॅमत वर्मा के साथ रहना चाहती थी । प्रेमी के साथ पत्नि ने योजना बनाई । इसमे प्रेमी के दोस्त तोवेन्द्र को शामिल किया। घटना वाले दिन योजनाबद्ध तरीके से मृतक की पत्नी ने आरोपी हेमंत को घर बुलाया। आरोपी हॅमत ने पार्टी करने का बहाना बनाकर मृतक बृजेन्द्र को मुढ़ीपार ले गया जहां पूर्व से सह आरोपी तोवेन्द्र मौजूद था। जहां योजना के मुताबिक मृतक को जमकर शराब पिलाकर मृतक के नशे में होने पर उसे बाईक से रात्रि में ही सुनसान जगह टिंगामाली सिवनी रोड में घटनास्थल पानी खोल जंगल नाला के पास ले जाकर हेमंत और लाला ने मृतक ब्रजेन्द्र सिंह के सिर में भारी पत्थर से गंभीर वार कर हत्या कर दोनों आरोपी सबूत मिटाने और पुलिस से बचने हत्या में प्रयुक्त पत्थर को घटना स्थल से उठा कर टिंगामाली रोड किनारे जंगल में छिपा दिया। घटना के समय पहने हुए खून लगे कपड़ो को दोनों आरोपियों ने खैरागढ़ आकर दूसरे आरोपी तोवेन्द्र देवांगन के घर के पीछे सुनसान जगह पर जला कर मृतक ब्रजेन्द्र के मोबाइल को दाउचौरा स्थित आमनेर नदी में फेक दिया । पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर घटना स्थल के पास हत्या में प्रयुक्त दो पत्थर एवं घटना के समय पहने कपडों का जला राख आरोपी के घर के पीछे से बरामद किया है। मामले में पुलिस ने 302 के साथ धारा 120बी, 201,34 भादवि भी जोड़ते आरोपी हेमंत वर्मा पिता जागेशर बैगाटोला एवं तोवेन्द्र देवागंन उर्फ लाला पिता केजूराम दाउचौरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है ।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad