Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 8, 2023

खैरागढ़-सत्ता परिवर्तन के बाद चल रहे बुलडोजर का असर शराब दुकानों के आसपास निजी काम्पलेक्सों में संचालित चखना दुकानों को आबकारी अफसरों ने कराया बंद

 खैरागढ़-सत्ता परिवर्तन के बाद चल रहे बुलडोजर का असर



शराब दुकानों के आसपास निजी काम्पलेक्सों में संचालित चखना दुकानों को आबकारी अफसरों ने कराया बंद


खैरागढ़ । प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन के बाद शराब दुकानों के आसपास राजधानी रायपूर मे चल रही कार्यवाही की आग शहर में भी पहुँच गई है । अचानक से सक्रिय हुई आबकारी विभाग ने शहर के धरमपूरा स्थित सरकारी शराब दुकानों के आसपास निजी काम्पलेक्सों मे स्थित चखना दुकानों को आनन फानन मे बंद कराने की कार्यवाही बुधवार शाम से शुरू कर दी । आबकारी विभाग के अधिकारी हालंकि इसके पीछे उच्चाधिकारियों से मिले आदेश को बता रहे है। लेकिन पिछले पांच साल से आबकारी विभाग के तले ही इन निजी काम्पलेक्स में चल रहे चखना दुकानों से बेचा वसूली कर इन्हें भरपूर संरक्षण दिया जा रहा था। बुधवार शाम से शुरू हुई कार्यवाही मे शराब दुकान के आसपास के दो दर्जन से अधिक दुकानें पूरी तरह बंद करा दी गई है। इससे काम्पलेक्सों मे हजारो रू का महीने मे किराया देकर दुकानों का संचालन करने वाले दुकानदार परेशान हो गए है।


कार्यवाही का डर बढ़ा


धरमपूरा स्थित शराब दुकान के पीछे सामने सहित कई जगहो पर स्थित जमीन स्वामियों ने यहाँ काम्लेक्स बनाकर दुकानें किराए पर दे रखी है । बताया गया कि शहर के किसी भी इलाके मे इतने किराए नही दिए जाते जितना किराया शराब दुकान के आसपास स्थित शराब दुकानों का है । प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान इन निजी काम्पलेक्सों मे संचालित होने वाले चखना दुकानों को आबकारी विभाग का ही संरक्षण मिलता रहा है। ठेले गुमटियों में छोटी मोटी दुकान लगाकर अपनी जीविका चलाने वाले दुकानदारों को तो वहाँ से हटा दिया गया था । लेकिन निजी काम्पलेक्सों में संचालित चखना दुकानों के संचालको ने बताया कि इसके संचालन के एवज में आबकारी विभाग के कर्मचारी रोजाना के हिसाब से बड़ी राशि वसूल करते थे । अब सत्ता परिवर्तन के बाद राजधानी रायपूर सहित दूर्ग भिलाई में ऐसे अवैध चखना दुकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही सरकार गठन के पहले ही शुरू हो गई है। अवैध तरीके से बनाए गए दुकानों, सरकारी जमीन पर किए कब्जो को ढहाया जा रहा है। शहर के शराब दुकानों के आसपास हाकि अवैध कब्जे और अवैध दुकानों का संचालन नही होता है। इसके बाद भी आबकारी विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश का हवाला देकर बुधवार शाम से ही दुकानों को बंद कराने विभागीय अधिकारी कर्मी दौड़भाग में उतर गए। कई दुकान संचालको ने बताया कि बुधवार को दुकान बंद कराने पहुँचें अधिकारी और कर्मचारियों ने दुकानों मे जल रहे चूल्हो पर पानी डालकर दुकान बंद करने का दबाव डाला और दुकान बंद कराने के बाद ही वहाँ से हटे । कार्यवाही गुरूवार सुबह से फिर शुरू हुई। और दर्जन भर दुकानदारों को दुकान बंद करने का अल्टीमेटम देकर दुकान को अनिश्चितकालीन समय तक बंद करवाया । इसको लेकर कई दुकानदारों के सामने फिर से रोजीरोटी की समस्या खड़ी हो गई है । हजारो रू किराया देने वाले दुकानदारों के दुकानबंद होने से उनके सामने किराया जमा करने, परिवार पालने की समस्या आ गई है।


विभाग मे ऊपर से आदेश आया है । चखना दुकानों द्वारा गंदगी फैलाने और दुकानों में बिठाकर शराब पिलाने की शिकायते थी । उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ऐसे दुकानों को बंद कराया गया है।


तपन सोरी आबकारी अधिकारी खैरागढ़



सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad