Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 8, 2023

एसईसीएल- एरिया जीएम दफ्तर के सभाकक्ष में घंटेभर चली बैठक में बनी सहमति गेवरा खदान:- ऊर्जाधानी संगठन की कोयला प्रोडक्शन रोकने थी तैयारी, चर्चा करने के लिए बुलाया प्रबंधक संगठन ने माइंस प्रभावित गांवों के युवाओं की सौंपी सूची

 एसईसीएल- एरिया जीएम दफ्तर के सभाकक्ष में घंटेभर चली बैठक में बनी सहमति



गेवरा खदान:- ऊर्जाधानी संगठन की कोयला प्रोडक्शन रोकने थी तैयारी, चर्चा करने के लिए बुलाया प्रबंधक


संगठन ने माइंस प्रभावित गांवों के युवाओं की सौंपी सूची


कोरबा:- ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति संगठन ने एसईसीएल गेवरा खदान का गुरुवार को कोयला उत्पादन व परिवहन बाधित करने की तैयारी थी मगर ऐन वक्त पर आंदोलन से ठीक पहले एरिया प्रबंधन ने आंदोलनकारियों को चर्चा के लिए बुला लिया एरिया जीएम एसके मोहंती की उपस्थिति में बैठक हुई घंटेभर चली बैठक में खदान के नियोजित कंपनियों में माइंस प्रभावित गांवों के युवाओं को काम पर रखने मांग की इस पर प्रबंधन की ओर से 5 दिनों की मोहलत मांगी गई तो युवाओं की सूची सौंपने के बाद आंदोलन कुछ दिन के लिए स्थगित करने पर भूविस्थापित राजी हो गए ।


एसईसीएल गेवरा खदान में कोयला उत्पादन व परिवहन ठप करने की चेतावनी दी थी ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के बैनर तले माइंस प्रभावित गांवों के बेरोजगार युवाओं द्वारा आंदोलन किया जाना था एसईसीएल एरिया प्रबंधन ने भूविस्थापितों को चर्चा के लिए बुलाया इस पर सभी एरिया जीएम दफ्तर के सभाकक्ष पहुंचे जहां पर बैठक हुई घंटेभर की बातचीत में नियोजित कंपनियों में युवाओं को काम पर रखने की मांग को प्रमुखता से रखा समिति के रुद्र दास महंत ललित महिलांगे संतोष चौहान प्रकाश कोर्राम संतोष दास महंत ने बताया कि प्रबंधन के साथ भूविस्थापितों की सकारात्मक चर्चा हुई है 5 दिनों का समय मांगे जाने पर भी भूविस्थापितों ने सहमति जता दी इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है माइंस प्रभावित गांवों के युवाओं की सूची प्रबंधन को सौंप दी गई है उन्होंने आगे कहा कि इस समय अवधि पर प्रबंधन सार्थक पहल नहीं कर पाती है तो फिर से गेवरा के कोयला खदान में उतरेंगे ।


*विस्तार से आउटसोर्सिंग कंपनियों के काम का दायरा बढ़ेगा*


गेवरा खदान के विस्तार से आउटसोर्सिंग कंपनियों के काम का दायरा बढ़ेगा कोल इंडिया की 2012 की पॉलिसी से भू-अर्जन किया जाता है ऐसे में छोटे खातेदार एसईसीएल में रोजगार पाने से वंचित हो जाते हैं यही भूविस्थापित आगे नियोजित कंपनियों में रोजगार पाने संघर्ष शुरू कर देते हैं क्योंकि विस्तार से आउटसोर्सिंग कंपनियों के काम का दायरा बढ़ना तय है ऐसे में एक बार फिर नियोजित कंपनियों में माइंस प्रभावित गांवों के युवाओं को काम पर रखने की मांग को लेकर आवाज बुलंद हो गई है ।


चर्चा में रामाधार यादव नरेंद्र कुमार देवेंद्र कुमार गुरुदत्त मेश्राम विनोद चौहान समारु दास रविदास दीपक दास अर्जुन दास राजन सिंह अशोक कुमार शंभू बेहरा ईश्वर सिंह देवनारायण साहू शैलेंद्र सिंह महावीर साहू नरेंद्र मानिकपुरी अश्वनी कुमार तिरिथराम फूलेन्द्र सिंह हरिहर साहू मोहनलाल यादव भरत लाल यादव नंदकुमार फुल दास प्यारेलाल प्रीतम दास प्रियांशु सोनी तिलक कुमार प्रमोद कुमार कश्यप रवि चंद्रा अमर दास जीवराखन यादव सहित अनेक भूविस्थापित बेरोजगार उपस्थित रहे।


सी एन आई न्यूज कोरबा छत्तीसगढ से सुनील दास महंत की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad