लोकेशन/सिमगा
रिपोर्टर/ओंकार प्रसाद साहू
आज पुन: अंबुजा अडानी सीमेंट मे श्रमिको ने मांगो को लेकर सौंपा अनिश्चितकालीन हड़ताल का ज्ञापन
बलौदाबाजार : आज दिनांक 7. दिसंबर, दिन बुधवार को अम्बुजा अडानी प्लांट रवान में मजदूरों द्वारा एक बार फिर मैनेजमेंट को अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए चेतावनी पत्र दिया गया। यदि इस बार भी मजदूरों की माँग जल्द पूरा नहीं किया गया। तो इंटक यूनियन के बैनर तले, यहा के समस्त मजदूरों के द्वारा आने वाले 11 दिसंबर को अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे। जिसके जिम्मेदार यहा के अंबुजा अडानी सीमेंट के मेजेंमेंट स्वयं होगा।
ज्ञात हो कि यहां के श्रमिको के द्वारा साल भर पहले से ही अपने मांगो को लेकर मैनेजमेंट से आवेदन, प्रतिवेदन दे चुका है। जिस पर मैनेजमेंट के द्वारा ही सेट्रल लेबर कमिश्नर के पास तृपक्षीय वार्ता के लिए आवेदन किया गया था। जिसपर चर्चा भी किया गया था। वहां आश्वासन देकर मैनेजमेंट अपनी बातो से मुकर गया। अब यहां के श्रमिको की सब्र खतम हो गया है। अब वे साफ तौर पर हडताल करने की बात कही है। इस बार श्रमिकों का आक्रोश बड गया है। थमेगा नही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.