छत्तीसगढ़ में टाइट फाइट, कांग्रेस को 40-50 तो BJP को 36 से 46 सीटें मिलने का अनुमान.......
लोकेशन/सिमगा
रिपोर्टर/ओंकार प्रसाद साहू
छत्तीसगढ़ में क्या कांग्रेस सरकार बचाने में कामयाब होगी या फिर क्या बीजेपी के हाथों में सत्ता की चाबी आएगी. चाचा भूपेश बघेल या फिर भतीजे विजय बघेल में कौन मारेगा बाजी. छत्तीसगढ़ के *Chhattisgarh Exit Poll* से इन सारे सवालों के जवाबों का एक खाका नजर आएगा. विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे
तीन दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं. इन चुनावी राज्यों में एक प्रदेश छत्तीसगढ़ भी है, जहां दो चरणों में वोटिंग हुई थी. वहां वोट प्रतिशत 76.31 फीसदी रहा जो साल 2018 के मुकाबले (76.88) मामूली नीचे था. यहां फेज-1 में 20 सीटों पर चुनाव हुए थे, तो वहीं फेज 2 में बाकी बची 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी. चुनाव के नतीजों से पहले सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी दोनों में हलचल है. छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटे हैं, इनमें कांग्रेस का दावा है कि वह 75 सीटें जीतेगी......


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.