Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 1, 2023

दुपहिया वाहन चोरी का आरोपी जेल दाखिल

 दुपहिया वाहन चोरी का आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


दुर्ग - मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग की संयुक्त कार्यवाही से जामगांव थाना पुलिस ने वाहन चोर के आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

                     इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम)डॉ.अनुराग झा (रापुसे) ने अरविन्द तिवारी को बताया जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनायें घटित हो रही थी। जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा वाहन चोरी के मामलों मे त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अनंत साहू (रापुसे) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (क्राईम) अनुराग झा (रापुसे) , पुलिस अनुविभगीय अधिकारी महोदय (पाटन) देवांश राठौर (रापुसे) के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल , निरीक्षक संतोष मिश्रा के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा संदेहियों पर सतत निगाह रखी जा रही थी , विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी तारतम्य में थाना जामगॉव (आर) में प्रार्थी नवीन कुमार साव निवासी ग्राम सुरपा थाना जामगांव आर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गत दिवस  20 और 21 नवंबर के दरम्यानि रात अपनी मोटर सायकल होण्डा सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 07 बीजे 5656 को घर के बरामदे में खड़ी किया था , जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 94/2023, धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। इसी दौरान विशेष सूत्रो से पता चला कि एक व्यक्ति विना नंबर के वाहन चलाते बेल्हारी चौक की ओर जा रहा है , जिसे बेल्हारी चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर पकडा गया। उसने पूछताछ करने पर अपना नाम राकेश दास पिता गुहलेत दास उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भोथली जिला धमतरी बताया एवं वाहन के संबंध में पूछने पर मेरा होना तथा दस्तावेज मांगने पर घर में होना बताया। आरोपी प्रारंभिक पूछताछ में गुमराह करता रहा किन्तु तथ्यात्मक रूप से पूछताछ करने आरोपी ने आठ  - दस दिनों पूर्व ग्राम सुरपा , थाना जामगॉव से मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल होण्डा सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 07 बीजे 5656 कीमती करीबन पचास हजार रूपये बरामद किया गया है। धारा सदर अपराध पाये जाने से जामगांव (आर) थाना पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि चन्द्रशेखर सोनी , प्रधान आरक्षक रूमन सोनवानी , चन्द्रशेखर बंजीर , आरक्षक राजकुमार चन्द्रा , मेघराज चेलक , अश्वनी यदु , अजय ढीमर , पंकज चतुर्वेदी , थाना जामगांव (आर) से सउनि जितेन्द्र चंद्राकर , प्रधान आरक्षक सतीश देशलहरे , आरक्षक महेन्द्र बंजारे , श्रवण साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी -

राकेश दास पिता गुरुलेत दास उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भोथली , थाना अर्जुनी , जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad