डोंगरगांव
जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न।
विकासखंड डोंगरगढ़ के लाल बहादुर नगर संकुल अंतर्गत
कुहीकोड़ा गांव में एक दिवसीय जोन स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लाल बहादुर नगर, मूंगलानी, मड़ीयान, रामाटोला, धनडोंगरी, सेंदरी संकुल के प्रतिभागी बच्चे एवं शिक्षक उपस्थित हुए!बालक एवं बालिका वर्ग हेतु विभिन्न खेल स्पर्धा रखी गयी जिसमें 80-600मी दौड़, कबड्डी, खो खो, लम्बी कूद, रिले रेस, बोरा दौड़, आलू दौड़, गोली चम्मच, सुरीली कुर्सी, रस्साकशी, गोलाफेंक आदि शामिल रहा!कार्यक्रम की मुख्यअतिथि संकुल प्राचार्य श्री काशीराम चंद्रवंशी, अध्यक्षता जाफर अली उपसरपंच, विशेष अतिथि के रूप में सोने लाल विश्वकर्मा, दीनू राम, पोखन साहू,संतोष धुर्वे,बोधराम बघेल, अर्जुन साहू तुमेश्वर साहू,राव सर,अरुण गुनी, सिद्दीकी, नंदकुमार साहू, एम एल देवांगन, सिरमौर, भुआर्य मैडम, कलिंद्री ठाकुर,एच डी साहू एवं जोन से आये हुए समस्त संकुल समन्वयक,शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे!विजयी प्रतिभागियों को विकासखंड प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया!कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुहीकोड़ा के प्रधानपाठक श्री भुनेश्वर कतलाम, शिक्षक लालकृष्ण मेश्राम एवं समस्त ग्रामवासी का विशेष सहयोग रहा।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.