रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
श्री कृष्ण की बाल लीला की कथा सुनाई खरोरा में चल रहे भागवत कथा में
खरोरा;---
खरोरा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संसार में केवल दो ही शक्ति है एक माया व दूसरा मायापति भगवान श्री कृष्णा । जब मनुष्य के जीवन में माया प्राप्त होती है तो मनुष्य जीवों के बंधन से सांसारिक जीवन में बंध में जाता है ,लेकिन जीवन में मायापति श्री कृष्ण का आगमन होता हैं ,तो उसके आने से व्यक्ति सांसारिक बंधनों से मुक्त हो जाता है। नगर पंचायत खरोरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छठवें दिन ,श्री कृष्ण अवतार ,बाल लीला गोवर्धन पूजा , रुक्मणी विवाह की संगीत में कथा सुनाते
कथावाचक पंडित मनोज शुक्ला ने कहा कि भगवान का नाम भाव कुभाव जाने अनजाने अथवा किसी भी स्थिति में लेने से जीवन संवर जाता है। दुराचारी अजामिल ने घर आए संतों को भगा दिया था परंतु उनके द्वारा उसके पुत्र का नाम नारायण रखवा दिया गया था और प्राणांत के समय अपने पुत्र नारायण का नाम लेने से उसे यम यातना से छुटकारा मिल गया था और देवदूत
लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न नरकों का वर्णन करते हुए बताया कि व्यक्ति अपने किये हुए कर्मों को कितने कष्ट झेल कर भोगता है। हर सांस में हो सुमिरन तेरा, यूं ही बीत जाए जीवन मेरा जैसे कर्ण प्रिय भजनों से श्रोताओं को झूमने नाचने पर मजबूर किया। सोमवार को भगवान श्री कृष्ण जन्म और जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई । भागवत कथा के दौरान भजन पर झूमते नाचते श्रोतागण दिखाई दे रहे हैं खरोरा का वातावरण भक्ति में हो गया है । यह भागवत कथा का मुख्य यजमान राम जी वर्मा। , श्रीमती सरोज है । वर्मा प्रदीप ,विद्या वर्मा संदीप , आस्था वर्मा , शिवराम वर्मा , पुष्पा बघेल ,श्रीमती सीता बघेल , सोमेश्वर कला बघेल , गुलशन , संध्या बघेल शिवनारायण ,राजेंद्र , त्रिभुवन , दिलीप , बघेल समस्त परिवार आदि ने कथा श्रवण किया। भागवत कथा पुराण के छठवें दिन की कथा सुनाई गई है ,बड़ी संख्या में लोग सुनने के लिए पहुंच रहे हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.