Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 12, 2023

अमोरा उपकेन्द्र में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ

 अमोरा उपकेन्द्र में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चांपा -  समीपस्थ नवागढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्र महंत के उपकेन्द्र अमोरा में विधिवत पूजा पाठ कर आज से धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। धान खरीदी शुभारंभ के प्रथम दिवस कुल 446 बोरी यानि 178.40 क्विंटल धान खरीदी की गई , जिसमें सर्वप्रथम अमोरा के किसान जुड़ावन पटेल पिता बेदराम पटेल के 149 बोरी यानि 59.60 क्विंटल धान का खरीदी हुआ। इसके अलावा पांच अन्य किसानों नेतराम /सिद्ध राम , मोतीलाल /बेदराम , राम प्यारी /जीवन लाल , दिनेश कुमार/कलेश्वर और जीवन लाल /बोधीराम का भी धान खरीदी किया गया। वहीं धान खरीदी उपकेन्द्र अमोरा के मुंशी भूपेन्द्र यादव ने बताया कि इस बार अभी तक विभागीय सूचना के आधार पर 31 जनवरी तक बायोमेट्रिक के तहत सत्रह प्रतिशत नमी के साथ धान खरीदी की जायेगी। किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो , इसके लिये शासन प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था के साथ स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं। धान खरीदी शुभारंभ के अवसर पर मंडी अध्यक्ष विजय तिवारी, संस्था प्रबंधक रविशंकर राठौर , धान खरीदी प्रभारी राघवेन्द्र सिंह , कम्प्यूटर आपरेटर कामिनी सिंह , पटवारी गोपाल राठौर , सरपंच शिवचरण सूर्यवंशी , भूपेंद्र (सोनू)  यादव ,  लाला मरावी , बजरंग साहू , सुखसागर कश्यप  गोवर्धन यादव , जुड़ावन पटेल , मोतीलाल पटेल ,  अशोक साहू , गुड्डा कश्यप , कुंजबिहारी कश्यप एवं समस्त किसान विशेष रूप से उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad