Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 28, 2023

नव वर्ष सेलीब्रेशन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा जिले के होटल/रिसोर्ट संचालकों की ली गई बैठक। शहर में सुरक्षा के किये गये पुखता इंतजाम। होटल मालिकों को कोलाहल अधिनियम का पालन करने दिये गये सख्त निर्देश। इवेन्ट स्थलों में पर्याप्त रौशनी एवं सी.सी.टी.व्ही. लगाने को कहा गया, महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने की दी हिदायत। चेकिंग पाइंट लगाकर वाहनों की जांच करेगी राजनांदगांव पुलिस


 दिनांक 28.12.2023


 नव वर्ष सेलीब्रेशन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा जिले के होटल/रिसोर्ट संचालकों की ली गई बैठक।




शहर में सुरक्षा के किये गये पुखता इंतजाम।


होटल मालिकों को कोलाहल अधिनियम का पालन करने दिये गये सख्त निर्देश।


इवेन्ट स्थलों में पर्याप्त रौशनी एवं सी.सी.टी.व्ही. लगाने को कहा गया, महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने की दी हिदायत।


चेकिंग पाइंट लगाकर वाहनों की जांच करेगी राजनांदगांव पुलिस


  आज दिनांक 28.12.2023 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा 31.12.2023 को नए साल के स्वागत में शहर के होटल और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले आयोजनों को लेकर पुलिस कन्ट्रोल रूम के जनसंवाद कक्ष में होटल, रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक ली गई जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल एवं एसडीएम अरूण वर्मा की उपस्थिति में होटल एवं रिसोट संचालकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि नया साल में धवनीविस्तारक यंत्र का प्रयोग कोलाहल अधिनियम के तहत् करें।  होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढाबा और बार के बाहर चार पहिया, दोपहिया वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखने के साथ मुख्य मार्ग, सर्विस रोड में वाहनों की पार्किंग न करें। हुक्का, गांजा समेत अन्य नशीली पदार्थ पाए जाने पर संस्थान के संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। होटल, रिसोर्ट में ठहरने वालों के परिचय-पत्र अवश्य लेने और उनका रजिस्टर में मोबाईल नम्बर सहित जानकारी संधारित सुनिश्चित करने एवं मदिरा लाइसेंस लेकर ही मदिरा परोसने का दिया गया निर्देश। नाबालिकों को ठहरने के लिए कमरा ना देने और ऐसा करते पाये जाने पर संस्थानों के मालिकों/मैनेजर के विरूद्ध वैधानिक कार्यवही करने के निर्देश दिये गये। इस बैठक में एबिस ग्रीन, एबीस ग्रुप, राज इम्पेरियल, वन-विनाकदा रिसोर्ट, हॉलिडे रिसोर्ट, रैलिस, नौटंकी, पे-पिंजरा हाउस, रॉक हाउस, होटल अमोरा, फोरेस्ट वेब्स, अकाय रिसोर्ट, होटल बग्गा एवं मनगटा के रिसोर्ट व होम-स्टे के संचालकगण तथा थाना प्रभारी कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, सोमनी एवं प्रभारी सायबर सेल मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad