बसंत पंचमी पर आयोजित होगा
एतिहासिक कलार मेला सरहरगढ महोत्सव ।
समाजिक बन्धुओं का होगा माता बहादुर कलारिन अलंकरण से सम्मानित ।
छत्तीसगढ़- 23 दिसंबर शनिवार को प्रांतीय कार्यालय डंगनिया रायपुर में कलार समाज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने की, बैठक का शुभारंभ समाज के प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा ,प्रदेश कोषाध्यक्ष डा बिशंभर सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच डागेशवर सिन्हा, श्रीमति प्रमिला सिन्हा प्रांतीय महिला मंच अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के उपस्थिति में भगवान सहस्त्रबाहु के तैल चित्र में माल्यार्पण करके प्रारंभ हुवा , तत्पश्चात सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत सम्मान हुवा, सभी अतिथियों ने सरहरगढ महोत्सव के संबंध में कार्ययोजना के लिए अपने-अपने विचार रखे , जानकारी देते हुए प्रदेश प्रचार मंत्री योगेश्वर सिन्हा ने बताया कि 13 व 14 फरवरी 2024 को ग्राम सोरर जिला बालोद में प्रदेश स्तरीय कलार मेला सरहरगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है,ग्राम सोरर में माता बहादुर कलारिन की प्राचीन मूर्ति स्थापित है जहाँ दूर दूर से भक्त मनोकामना लेकर पहुचते है वही हर साल भव्य मेला का भी आयोजन किया जाता है इस वर्ष प्रदेश समाज द्वारा एतिहासिक कलार मेला सरहरगड महोत्सव के आयोजन करने का निर्णय लिया गया है जिसमे छ ग के विभिन्न संभागो से पदाधिकारी एवम सामाजिक बंधुओ को आमंत्रण भेजी जा रही है कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए माता बहादुर कलारिन के ऊपर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने विस्तृत रूप से कार्यक्रम का रूपरेखा पटल में प्रस्तुत किया जिसका उपस्थित समूह ने बहुत ही अनुकरणीय पहल के साथ ताली बजाकर समर्थन किया बैठक प्रांतीय प्रचार मंत्री योगेश्वर सिन्हा,प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिन्हा ,शशिकांत सिन्हा, बसंत सिन्हा,पुनीत सिन्हा,दुलार सिन्हा , नंदू सिन्हा , श्रीमती संजू सिन्हा ,रेणुका गजेंद्र,देवलाल सिन्हा ,बिंदिया सिन्हा , जिलाध्यक्ष चमन लाल सिन्हा ,सुरेश सिन्हा,कालिदास सिन्हा ,चन्द्रहास सिन्हा,देवेंद्र सिंहा, सतेन्द्र सिन्हा ,खुशवंत सिन्हा ,मोहन सिन्हा, टोपूराम सिन्हा , योगेंद्र सिन्हा ,सोमप्रकाश सिन्हा, कौशल सिन्हा ,निवेदिता डडसेना ,निर्मला सिन्हा ,परमेश्वरी सिन्हा , सहित बड़े संख्या में जिलाध्यक्ष एवम प्रदेश पदाधिकारीगण उपस्थित थे यहां जानकारी मिडिया प्रभारी जितेन्द्र सिन्हा एवं बिरेंद्र सिन्हा ने दिया है। , सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.