Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 7, 2023

गंदगी के बीच चलने मजबूर लोग पंचायत प्रतिनिधि मौन, बीमारियों को दे रहे न्योता गांव के नाली का गंदा पानी बह रहा सड़क पर स्कूली बच्चों को आने जाने मे हो रही परेशानी

 गंदगी के बीच चलने मजबूर लोग पंचायत प्रतिनिधि मौन, बीमारियों को दे रहे न्योता



गांव के नाली का गंदा पानी बह रहा सड़क पर स्कूली बच्चों को आने जाने मे हो रही परेशानी


 बिलासपुर / मुख्य बस्ती बेलगहना से लगी गंगानगर से अरपा पार कर पंडरा पथरा जाने उपयोग मे आने वाली गली का हाल बेहाल गली मे बह रहा मल और गंदगी से भरा पानी जिसमें स्कूली बच्चे,दैनिक कार्यों के लिए लोगों का आना  जाना होता है


ऐसे मे यह गंभीर बीमारियों को न्योता दे रहा है वही जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।इस बात से पता चलता है की बेलगहना व आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर यहाँ के जनप्रतिनिधि व पंचायत प्रतिनिधि कितने गंभीर हैं।यह गली वार्ड पंच के घर से महज  20 गज की दुरी पर है।



ग्राम पंचायत में हर तरफ बदहाली पसरी है। गलियों में नाली का गंदा पानी बह रहा है। हर तरफ गंदगी फैली है। कीचड़, बदबू और मच्छरों से लोग परेशान हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सरपंच-सचिव इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है शासन से रकम मिलने के बाद भी गांव में सफाई नहीं कराई जा रही।

गांव की गलियों में जगह-जगह कीचड़ हो गया है।

ग्राम पंचायत में पसरी बदहाली बदबू-मच्छर से लोग परेशान सरपंच-सचिव बरत रहे लापरवाही ग्रामीणों ने बताया  स्वच्छता अभियान के तहत हर ग्राम पंचायत को सफाई के लिए राशि आवंटित की जाती है, लेकिन बेलगहना में राशि मिलने के बाद भी सफाई नहीं कराई जा रही है। जिम्मेदार अफसर भी अनदेखी कर रहे हैं


बेलगहना क्षेत्र की जीवन रेखा कही जाने वाली अरपा नदी का जल हो रहा प्रदूषित। बेलगहना के गंगानगर की ओर से आने वाला मैला पानी जो की नहाने शौच व अन्य कारणों से दूषित है सीधे अरपा मे जाकर अरपा के शुद्ध जल को प्रदूषित कर रहा है ज्ञात हो कि विमल अग्रवाल के दुकान के बगल से ग्रामीण व स्कूली बच्चे अरपा नदी पारकर पंडरा पथरा जाते है जो कि अब केवल मल व प्रदूषित जल बह रहा है । जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैये के कारण अब तक इस हेतु कोई ठोस उपाय नहीं हो सका है. जबकि सोखता गड्ढे अथवा नाली निर्माण कर इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता है. देखने वाली बात यह होगी कि इस खबर के बाद भी क्या किसी को कोई असर होगा भी अथवा नहीं। क्योंकि प्रदूषण ही गंभीर शारीरिक समस्याओं कि जड़ है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad