विकसित भारत संकल्प यात्रा का मोबाइल वैन पहुंचा ग्राम पंचायत टाटेकसा भरत वर्मा ने दिलाई शपथ
सड़क चिरचारी =वनांचल क्षेत्र की अंतिम छोर में भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम टाटेकसा पहुंची। मोबाइल वैन के पहुंचने पर ग्रामवासी उत्साह एवं खुशी के साथ कार्यक्रम में शामिल संकल्प यात्रा की वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया। विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी ने शपथ ली। चलचित्र के माध्यम से विकसित भारत के उद्देश्य की जानकारी दी गई। केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी मेरी कहानी मेरी जुबानी पहल के तहत अपने अनुभव साझा किए। धरती कहे पुकार के कार्यक्रम के तहत जैविक खेती को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बच्चों के लिए सुपोषण किट एवं गोद भराई कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान किया गया। दिनचर्या में खानपान एवं आहार में हरी साग- सब्जियों को शामिल करने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर जनसामान्य को प्रधानमंत्री आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री उज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई बुजुर्गों ने ब्लड प्रेशर का परीक्षण कराया। कार्यक्रम में खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लीड बैंक, आयुष विभाग, कृषि विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भरत लाल वर्मा, सरपंच नरसिंग यादव,रमेशर ओटी ,वेदराम ताम्रकार, राजेन्द्र तिवारी, याददास साहू, इन्दरपाल भाटिया सरपंच बागनदी. उपसरपंच चंद्रप्रकाश देशमुख, नारायण साहू ग्राम पटेल, घनश्याम यादव, सुरेश माली, सुकचंद कंवर, उग्रसेन मरकाम, सोहनलाल ,पलटीन बाई, प्रीत राम,कोमिन बाई,डोमेश्वरी बाई,नरेश उईके,सातोबाई , पुर्णिमा,रेवती, राजेन्द्र दमाहे,परसुराम यादव,दिलीप लाऊत्रे एवं सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.