विकसित भारत संकल्प यात्रा से सरकार की योजनाएं पहुंच रही गांव- गांव
दिनांक 20 /01/2024 को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ग्राम पंचायत खरखरी में समस्त विभागों की उपस्थिति के साथ शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्यारीलाल पटेल जी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बटकी ,अध्यक्षता राकेश साहू जी सरपंच ग्राम पंचायत खरखरी रहे। अन्य गणमान्य अतिथियों अनंत राम बीसी पूर्व जनपद अध्यक्ष सरायपाली, सुभाष सिदार जनपद सदस्य रूढ़ा, अमित प्रधान युवा भाजपा कार्यकर्ता, जस्टीन फादर प्राचार्य कारमेल इंग्लिश मीडियम स्कूल खरखरी मंचासीन रहे। समस्त अतिथियों ने मां शारदे व मां भारती की पूजन वंदन पश्चात विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रस्तावना व उद्देश्य डे नोडल अधिकारी सतीश स्वरूप पटेल सर जी वि. खं स्रोत समन्वयक सरायपाली के द्वारा वाचन किया गया। आई ई सी वैन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संदेश दिखाया गया। स्टाल प्रभारी एम एल नायक व सहायक स्टाल प्रभारी नरेश नायक जी के द्वारा व्यवस्था किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत देवलभांठा व आश्रित ग्राम खपरीडीह के समस्त शालाओं के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का सुंदर प्रस्तुति दी गई। मेरी जुबानी मेरी कहानी के तहत कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, पीएम उज्वला योजना, शिक्षा विभाग व श्रम विभाग के लाभार्थी अपनी अपनी कहानी बताये। कृषि विभाग के द्वारा ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। महिला व बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्रासन कराया गया। मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र चौधरी जी ने अपने उद्बोधन में शासन के सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम अमित हालदार सी ई ओ जनपद पंचायत सरायपाली व जुगल किशोर किशोर पटेल अतिरिक्त तहसीलदार सरायपाली, प्रकाश चंद्र मांझी बी ई ओ सरायपाली के निर्देशन व मार्गदर्शन व उपस्थिति में आयोजित किया गया।क्विज में भाग लिए विद्यार्थी एवं माताओं को पेन, कैलेंडर ,डायरी से पुरस्कृत किया गया। ब्रैंड एम्बेसडर को टी शर्ट प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत देवलभांठा शाला के समस्त प्रधान पाठक व शिक्षकों ने कार्यक्रम आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन लक्ष्मीधर प्रधान शिक्षक उच्च प्राथमिक शाला जलगढ़ के द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन डे नोडल अधिकारी सतीश स्वरूप पटेल ने किया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.