Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 4, 2024

कलेक्टर ने ली राईस मील संचालकों की बैठक, शत—प्रतिशत उठाव सुनिश्चित करने के दिए निर्देश डीओ के अनुसार धान का उठाव करना सुनिश्चित करें— कलेक्टर उपार्जन केन्द्रों में अधिक संग्रहण व अन्य स्थिति में धान खरीदी कार्य बाधित नहीं होना चाहिए— कलेक्टर

 कलेक्टर ने ली राईस मील संचालकों की बैठक, शत—प्रतिशत उठाव सुनिश्चित करने के दिए निर्देश





डीओ के अनुसार धान का उठाव करना सुनिश्चित करें— कलेक्टर


उपार्जन केन्द्रों में अधिक संग्रहण व अन्य स्थिति में धान खरीदी कार्य बाधित नहीं होना चाहिए— कलेक्टर


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


खैरागढ़ 3 जनवरी 2024 // कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में धान उठाव एवं चावल जमा करने के संबंध में राईस मील संचालाकों की बैठक ली। उन्होंने राईस ​मील संचालकों को सोसायटी के माध्यम से धान का उठाव गंभीरता से करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि जितना धान उठाव के लिए डीओ काटा गया है, उसी लक्ष्य के अनुसार धान का उठाव करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी राईस मील संचालकों को धान उठाने में सहयोग प्रदान करने कहा है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बैठक में धान खरीदी से संबंधित विभागीय अधिकारियों और जिले के अनुबंधित मिलर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों में सुचारू खरीदी एवं मिलर्स नियमित धान उठाएं। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में अधिक संग्रहण, स्थान अभाव अथवा किसी भी अन्य स्थिति में धान खरीदी कार्य बाधित नही होना चाहिए। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री भुनेश्वर चेलक, डीएमओ श्री चन्द्रपाल दिवान, नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रबंधक श्रीमति नीलिमा ठक्कर, एसडब्लूसी जितेन्द्र भेड़िया, खाद्य निरीक्षक श्री विनोद सागर और राईस मील संचालकगण श्री असलम मेमन, श्री अक्षत चोपड़ा पटेल, श्री अमृत साखला, श्री संदीप पटेल, श्री विक्रांत सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad