Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 30, 2024

रामपुर तालाब गहरीकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण ।

 रामपुर तालाब गहरीकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण ।




      पिथौरा:- विकास खण्ड पिथौरा के अधीनस्थ ग्राम पंचायत किशनपुर के ग्राम रामपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहद चल रहे बागमरी तालाब गहरीकरण कार्य का जनपद पंचायत पिथौरा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी सी. पी. मनहर के  दुवारा आकस्मिक निरीक्षण कर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के तहद अपूर्ण कार्यों  को तत्काल पूर्ण करने संबंधित हितग्राहियों को दिशा निर्देश दिये ।


      मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री मनहर ने बताया कि तालाब गहरीकरण की स्वीकृत राशि 9.99 लाख रुपये का है जिसमें मानव दिवस की संख्या 4186 है ,जो 15 जनवरी से प्रारंभ किया गया है आज कुल मजदूरों की संख्या 120 उपस्थित रहे हैं , बागमरी तालाब गहरीकरण कार्य का प्रगति देखकर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत किशनपुर में बागमरी तालाब गहरीकरण बहु उपयोगी साबित होने वाला है यह तालाब पहाड़ी के नीचे दुर्गम रास्ते पर है जिसके कारण पंचायत वासियों के निस्तारी के साथ साथ  जँगली जानवरों के पेयजलापूर्ति  में मददगार साबित होगा ।

    आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार दीवान, सरपंच श्रीमती प्रतिभा बारिक, सचिव पुनीत सिन्हा, तकनीक सहायक  श्रीमती जया पटेल सहित अनेकों ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad