पिथौरा , स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के प्रसिद्ध खिलाड़ी प्रकाश श्रीवास्तव एवम सुधीर प्रधान ने की।उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने बल्ला थामा एवम अध्यक्ष सुधीर प्रधान ने गेंदबाजी की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने कहा कि जीवन मे जितनी आवश्यक पढ़ाई है उतना ही जरूरी खेल भी है।अब पहले वाली बात नही रही।आज खेल में भी युवा अपना भविष्य बनाने लगे है।कार्यक्रम के अध्यक्ष सुधीर प्रधान ने उपस्थित खिलाड़ियों एवम पालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लिखोगे पढ़ोगे तो बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब, पहले का यह मुहावरा अब बदल चुका है।चाहे स्वस्थ रहने की बात हो या सपना भविष्य संजोने की बात हो खेल उतना ही आवश्यक है जितना पढ़ना।कार्यक्रम के अतिथि प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में खेलो में भाग लेने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम के बिशेष अतिथि आकाश महंती एवम पार्षद पांडेय ने भी सम्बोधित किया।उक्त प्रतियोगिता में क्रिकेट कबड्डी खोखो बोरा दौड़ कुर्सी दौड़ सहित अनेक स्थानीय खेलो को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्यतः अतिथियों के अलावा विद्यालय के अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, सचिव रजिंदर खनूजा, प्राचार्य ज्योति जोशी, उपप्राचार्य गायत्री राजपूत, सीता राम पटेल, सावित्री प्रजापति,टेकराम जगत, सावित्री साहू,संजू बरिहा, बुधराम यादव, युगीता निषाद, स्वीटी कोसरिया, प्रियंका सोनी, दिव्या एवम सरजु राम सिन्हा शहीत सभी आचार्य दीदी एवम पालक गण मौजूद थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.