Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 28, 2024

गणतंत्र पर्व पर बिखरी संस्कृति के रंगों की छटा।

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा


गणतंत्र पर्व पर बिखरी संस्कृति के रंगों की छटा।     

                       




खरोरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय केशला में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।आमंत्रित अतिथियों के द्वारा माँ भारती,छत्तीसगढ महतारी,भारतरत्न डाॅ भीमराव अंबेडकर के  तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर श्रध्दा सुमन अर्पित किए।



तत्पश्चात श्रीमती सरोज मुकेश भारद्वाज जी जनपद सदस्य एवं श्रीमती द्रोपती विनोद देवांगन जी के द्वारा संयुक्त रूप से झंण्डा फहराया गया ।                        संस्था के सभी बच्चे शिक्षक गंगनभेदी नारों के साथ प्रभात फेरी निकाल कर  स्कुल चौक,पड़यईन चौक एवं लालबहादुर शास्त्री चौक में झंडा फहराते हुए वापस शाला पहुंचें ।


पूर्व सरपंच श्रीमती द्रोपती विनोद देवांगन,शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमती शांति देवांगन,श्रीमती तरुलता देवांगन पंच एवं अन्य मातृ शक्तियों ने माॅ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर, पूजन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किया ।शाला के बालक  बालिकाओं के द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत,देश भक्ति ,हरेली आगे,सुवा नृत्य,राऊत नाचा,पंथी नृत्य एवं अन्य छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया ।                    गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती सरोजमुकेश भारद्वाज,पूर्व जनपद सदस्य मुकेश भारद्वाज,सरपंच श्रीविनोद देवांगन,शंकर देवांगन पंच,मयंक चौहान पंच,सरस्वती देवांगन पंच,तरुलता देवांगन पंच,शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती शांति देवांगन,डीगेश्वरी देवांगन,रेवती देवांगन,नेहरु देवांगन,शिवकुमार देवांगन,पन्नालाल बंजारे,रुप लाल देवांगन,रामचरण देवांगन,पवन देवांगन एवं ग्राम केशला के गणमान्य नागरिक गण ,मातृशक्तियां अधिक संख्या में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम को सफल बनाने में ,शाला परिवार से संस्था प्रमुख श्री संतोष कुमार वर्मा,जयप्रकाश टंडन,लता देवांगन,अंजनी गिलहरे,गणेश्वरी नवरंगे,रेखा देवांगन,किरण वर्मा,अरुणा वर्मा,इंदू देवांगन,रसोईया लक्ष्मी बंजारे,भुखैईया,गायत्री सिन्हा का विशेष योगदान रहा ।संस्था प्रमुख श्री संतोष कुमार वर्मा ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad