Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 31, 2024

जिला केसीजी खैरागढ़-बैठक में नगर के विकास को लेकर रायशुमारी की गई

 जिला केसीजी खैरागढ़-बैठक में नगर के विकास को लेकर रायशुमारी की गई





खैरागढ़. शहर विकास की परिकल्पना को साकार करने के साथ जिला मुख्यालय के हिसाब से नगर विकास के कार्याें को गति देने कलक्टर चंद्रकांत वर्मा ने नगरपालिका सभागार में नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक कर पालिका के विकास कार्यों पर सहभागिता पर चर्चा की।


बैठक में नपाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, नेता प्रतिपक्ष रूपेन्द्र रजक, सभापतिगण शत्रूहन धृतलहरे, दीलिप लहरे, पुरूषोत्तम वर्मा, सुमन पटेल, दीपक देवांगन, सुमित टांडिया नपा सीएमओ प्रमोंद शुक्ला सहित पार्षदगण और नपा अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


कलक्टर चंद्रकांत वर्मा ने इस दौरान नगरपालिका में संचालित कार्यो की जानकारी लेकर विकास कार्यो के अटके, रूके और चल रहे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने पालिका के जनप्रतिनिधियों से शहर विकास के प्रमुख कार्यो पर चर्चा कर सभी की सहभागिता को अनिवार्य बताते कहा कि नया जिला निर्माण के बाद नगर विकास की परिकल्पना ऐसी होनी चाहिए जो जिले के प्रमुख केन्द्र के रूप में सामने आए।


कलक्टर चंद्रकांत वर्मा ने इस दौरान शहर में क्या कार्य किए जा सकते है। क्या होना चाहिए कौन से कार्यो की स्वीकृति लंबे समय से अटकी है। इसकी जानकारी लेकर सभी के सहयोग से पूरा करने का भरोसा दिलाते सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता को अनिवार्य बताया।


कलक्टर वर्मा ने जिले के हिसाब से शहर विकास का प्रोजेक्ट बनाने, बेहतर कार्य करने के सुझाव मांगे और इस पर सर्वसम्मति से कार्य करने सभी की सहभागिता को जरूरी बताते कार्य करने कहा। इस दौरान पार्षद खिलेश्वरी पटेल, दिलीप राजपूत, मोनिका रजक, रेखा गुप्ता, पुष्पा सिंदुर, चंद्रशेखर यादव, विनय देवांगन,गिरिजा चंद्राकर, देवीन कोठले, कमलेश कोठले, विकेश गुप्ता, दयाराम पटेल, सहित नपा कर्मी राजेश तिवारी, मनोज शुक्ला, टोडर सिंह, लेखापाल दुष्यंत कुमार अन्य मौजूद रहे।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad