Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 20, 2024

मां बम्लेश्वरी मंदिर में अश्लील विडियो प्रसारित करने वाला पुलिस के गिरफ्त में। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस व सायबर की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों को किया गिरफ्तार मंदिर में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज व 200 से अधिक मोबाईलों को खंगाला गया।

 थाना- डोंगरगढ़                                        दिनांक- 19.02.2024


मां बम्लेश्वरी मंदिर में अश्लील विडियो प्रसारित करने वाला पुलिस के गिरफ्त में।





पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस व सायबर की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों को किया गिरफ्तार


मंदिर में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज व 200 से अधिक मोबाईलों को खंगाला गया।





गिरफ्तार आरोपी-

1.रवि चन्द्रिकापूरे पिता तीजउ चन्द्रिकापुरे उम्र 46 साल साकिन मौर्या कालोनी डोंगरगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.02.2024 की शाम 05.40 बजे मां बम्लेश्वरी उपर मंदिर कार्यालय में लगे स्मार्ट टीवी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील विडियो प्रसारित करने से बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 90/2024 धारा 292 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग के निर्देश व अति पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री राहुल देव शर्मा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन पर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना डोंगरगढ़ पुलिस एवं सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम गठित किया गया। इस पर संयुक्त टीम द्वारा मंदिर मंे लगे 100 से अधिक सीसीटीवी व 200 से अधिक मोबाईल नंबरो को खंगाला गया। विवेचना दौरान मंदिर कार्यालय के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में रवि चन्द्रिकापुरे नामक व्यक्ति को उपर मंदिर मंे लगे टीवी के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया। उक्त व्यक्ति को कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि अपने फोन को स्मार्ट टीवी से स्क्रीन कास्ट के माध्यम से कनेक्ट कर फोन में चल रहे अश्लील विडियो को स्मार्ट टीवी में प्रसारित करना बताया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भरत बरेठ थाना प्रभारी डोंगरगढ़, निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, प्रभारी सायबर सेल, उप निरीक्षक राजेश बघेल, आरक्षक आदित्य, हेमंत, अमित, परिवेश वर्मा, गजेन्द्र भारद्वाज, प्रयंश सिंह की अहम भूमिका रही।



सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad