लगातार सेंट्रल न्यूज़ इंडिया खबर प्रस्तावित हुई तो 16.7 किमी में 300 गड्ढे वाली सड़क का पीचिंग कार्य शुरू
*ग्रामीणओं ने राहत की सांस ली*
बिलासपुर । राम मंदिर से पंडरा पथरा 16.7 किमी लंबे मार्ग के मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। बजट मिलने के बावजूद ठेकेदार काम नहीं करा रहा था सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ने हर माह सड़क हादसे मे घायल हुए लोग की शीर्षक से खबर प्रस्तावित हुई तो पीचिंग का कार्य शुरू करा दिया गया।
पीचिंग शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि राममंदिर कोटा से पंडरा पथरा तक करीब 16.7 किमी की सड़क मे 300 गड्ढे में तब्दील हो जाने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे थे। अंधा मोड़ कहीं तेज ढाल के दौरान गड्ढे हादसे के लिए जिम्मेदार थे। सड़क की मरम्मत के लिए कई लोगों ने जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र भेजा लेकिन किसी ने इसकी सुधि नहीं ली। इस मार्ग के मरम्मत का कार्य दो दिन से चल रहा है। गड्ढों को पाटने के लिए पूरी सड़क पर गिट्टी, तारकोल की परत चढ़ाई जा रही है। हालांकि अभी भी मानक के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है। लोगों को कहना है कि हैवी वाहनों की धमक से कुछ ही दिनों में यह सड़क फिर गड्ढों में तब्दील हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने राममंदिर से पंडरा पथरा मार्ग के मरम्मत के लिए कई माह पहले ही बजट जारी हो गया था लेकिन ठेकेदार की मनमानी के कारण कार्य समय से नहीं हो सका।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.