Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 25, 2024

अमर और अटल के कर कमलों से माघी पूर्णिमा आदिवासी विकास मेला रतनपुर का हुआ शुभारम्भ

 अमर और अटल के कर कमलों से माघी पूर्णिमा आदिवासी विकास मेला रतनपुर का हुआ शुभारम्भ 



रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट


रतनपुर...माघी पूर्णिमा मेला आज 24 फरवरी को अमर अग्रवाल व क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव के करकमलों से शुभारम्भ किया गया  रतनपुर के ऐतिहासिक और पौराणिक मेले का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह पुन्नी स्नान के बाद से आरंभ होने वाले रतनपुर मेला पुरे छत्तीसगढ़ में पुन्नी मेला के रूप में प्रसिद्ध है रतनपुर का यह पौराणिक मेला आठाबिसा तालाब के तट पर स्थित सतीचौरा की याद में लगाया जाता है बताया जाता है कि यहां पर राजा की 28 रानीया सती हुई थी तब से यह मेला यहां पर हर साल माघी पूर्णिमा के दिन से लगता आ रहा है तत्कालीन विधायक राजेंद्र प्रसाद शुक्ला ने इस मेले को आदिवासी विकास मेला के नाम से और विस्तार देने का काम किया था जो आज भी अनवरत जारी है मेला के मुख्य अतिथि विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल व अध्यक्षता कर रहे कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव वशिष्ठ अतिथि रामदेव कुमावत को नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रि उपाध्यक्ष कन्हैया यादव व सभी पार्षद गण वी पूरे परिषद की ओर से शाल श्रीफल और महामाया का तेल चित्र देकर तांबे का लोटा ओखर और लकड़ी की तलवार से उन्हें स्वागत सम्मान किया गया स्वागत सम्मान के बाद अध्यक्ष घनश्याम रात्रि ने मेला के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला वहीं विधायक अटल श्रीवास्तव ने परिषद और खुद विधायक के मौजूदगी में समिति बनाकर मेला को और भव्यता प्रदान करने पर जोर दिया वहीं मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने रतनपुर को ऐतिहासिक तालाबों की नगरी के साथ-साथ पौराणिक मंदिरों का उल्लेख करते हुए मेला की भव्यता को और बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास कर आने वाले समय में रतनपुर का विकास और रतनपुर की मेला  को भव्य मेला के रूप मे विकसित करने की बात कही इस बार भी प्रदर्शनी का स्टाल लगाया गया है इसे देखने के लिए पहले दिन से ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है वही शाम 7:00 बजे से छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना रहा लोगों ने छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का खूब आनंद लिया यहां सभी प्रकार के प्रकार के झूले, साल-ओखरा, मिठाई, जूता चप्पल ,कपड़े बर्तन लकड़ी के खिलौने इत्यादि की अनेक प्रकार की दुकानें लग के तैयार हो गई है ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी यह मेला प्रसिद्ध मेलो में से एक मानी जाती है इस तरह आज के मेला शुभारंभ के अवसर पर अतिथि गण के साथ साथ नगर पालिका अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं सभी जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी अधिकारी, पत्रकारगण के साथ साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad