Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 10, 2024

छत्तीसगढ़ बजट 2024-25 रामराज की स्थापना करने वाला जन-जन का बजट देवेन्द्र यादव देबू

 डोंगरगांव 


छत्तीसगढ़ बजट 2024-25 रामराज की स्थापना करने वाला जन-जन का बजट  देवेन्द्र यादव देबू



अगले 5 वर्षों में प्रदेश की जीडीपी को 10 लाख करोड़ तक पहुँचाने का रोड मैप है बजट 2024- देवेन्द्र यादव देबू l


लाल बहादुर नगर, डोंगरगढ़  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट का एल. बी. नगर भाजयुमो कोषाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने अभिनंदन कर हर्ष व्यक्त किया। श्री यादव ने कहा कि ये बजट सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी है, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों व क्षेत्रों के विकास को समाहित किया गया है।  

भाजयुमो कोषाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट का केंद्र बिंदु “GYAN” है, जिसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को केंद्रित करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण, उद्योग प्रोत्साहन, अतिरिक्त पूंजी निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास पर पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रस्तुत बजट में प्रदेश के आर्थिक विकास की आधारशिला रखी गई है, जो अगले 5 वर्षों में प्रदेश की जीडीपी को 10 लाख करोड़ तक पहुँचाने का रोड मैप है। प्रस्तुत बजट उद्योग-व्यापार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और अधोसंरचनात्मक विकास के साथ-साथ किसान, युवा,  महिलाओं, निराश्रित एवं केन्द्रित सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए बनाया गया संतुलित बजट है। साथ ही देवेन्द्र यादव ने कहा कि अमृतकाल में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की जीडीपी को दुगुना करने का संकल्प लिया है। गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 8,369 करोड़, विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के तहत 3000 करोड़, किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना हेतु  10,000 करोड़, भूमिहीनों के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के लिए 500 करोड़, हर घर निर्मल जल अभियान अंतर्गत 4500 करोड़, छत्तीसगढ़ सेंटर फॉर स्मार्ट गवर्नेंस, छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन, स्टेट कैपिटल रीजन 5 करोड़, शक्तिपीठ परियोजना 5 करोड़, श्रीरामलला के दर्शन हेतु 35 करोड़, नवीन सिचाई परियोजना 300 करोड़, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना 2788 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 841 करोड़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 561 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन 400 करोड़, गरीब कल्याण योजना 3400 करोड़, मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना 1 करोड़ 50 लाख अधोसंरचना निर्माण, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, राज्य जल सूचना केंद्र, गोदाम निर्माण, प्रधानमंत्री जन मन योजना, आदिवासी आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों व आश्रमों के लिए प्रावधान, आई टी, अधोसंरचना एवं आई.टी.इनबेल्ड सर्विसेस, ऊर्जा संरक्षण, वाणिज्य एवं उद्योग, निराश्रितों एवं दिव्यांगों की सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, शिक्षित प्रदेश-विकसित प्रदेश, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन एवं संस्कृति, नगरीय सुविधाओं का विकास, न्याय व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, भू राजस्व व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, खेल एवं युवा कल्याण, पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट जन-जन को समर्पित बजट है। कोषाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रामराज की स्थापना करने वाला जन-जन का बजट 2024-25 प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी जी, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, विधानसभा के सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारियों का आभार व्यक्त कर प्रदेशवासियों को बधाई दी


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad