रिपोर्टर अजय नेताम
लोकेशन तिल्दा नेवरा
तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास करने वाला आरोपी को किया गया गिरफ्तार
घटना दिनांक से फरार आरोपी राहूल पंजवानी गिरफ्तार
आरोपी राहूल पंजवानी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को किया गया जप्त
अप.क्र.63/24 धारा:- 307,34 भा.द.वि.
तिल्दा नेवरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) नीरज चन्द्राकर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) रायपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तिल्दानेवरा के नेतृत्व में शरीर संबंधी जघन्य अपराध में अंकुश लगाने गिरफ्तार किया गया है।
विवरण:- इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी दिनांक 04/02/2024 को घर में था कि करीब 08:30 बजे इसका छोटा भाई राहुल पंजवानी अपने तीन दोस्तों के साथ घर आया और कुछ देर के बाद उसके दो दोस्त घर से चले गये। राहुल के कमरे से बदबू आने पर प्रार्थी कमरे में जाकर देखा तो राहुल और उसका दोस्त सुलेशन पी रहे थे जिसे प्रार्थी द्वारा मना करने पर राहुल पंजवानी मैं अपने कमरे में कुछ भी करू, तू मना करने वाला कौन होता है तू हमेशा नशा करने के लिये टोकता है तुझे आज जान से खतम कर देता हॅू कहकर हत्या करने की नियत से अपने पास रखे किसी धारदार नुकीली चीज को निकालकर दौड़ाया तब प्रार्थी अपने कमरे में दौड़कर चला गया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया फिर राहुल पंजवानी और उसका दोस्त हत्या करने की नियत से प्रार्थी की माँ प्रेमा पंजवानी के कमरे में चले गये और प्रेमा पंजवानी को हाथ मुक्का लात से मारपीट कर रहे थे बीच बचाव करने प्रार्थी की पत्नि शालू पंजवानी गई तो तू कौन होती है बीच बचाव करने वाली तुझे भी जान सहित खतम कर दूंगा कहकर उसकी हत्या करने की नियत से अपने पास रखे धारदार नुकीली वस्तु से पीठ में प्राणघातक हमला कर दिया, शालु के चिल्लाने पर प्रार्थी कमरे से निकलकर बाहर आया तो वे लोग प्रार्थी के उपर भी हमला कर दिया, अपने बीच बचाव में हाथ को आगे किया तो प्रार्थी के दांहिना हाथ में चोट आया, आवाज सुनकर आसपास के लोगो को आता देख राहुल पंजवानी और उसका दोस्त भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। दौरान विवेचना के घटना दिनांक से फरार आरोपी राहुल पंजवानी का पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपने दोस्त विक्की लहरे के साथ घटना घटित करना स्वीकार किया, जिसे विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जिसे जेल भेज दिया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.