राजिम कुंभ कल्प में 3 मार्च से शुरू होगा विराट संत समागम
संतों का आगमन हुआ शुरू
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी
माघ पूर्णिमा से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प मेला की भव्यता दिनों दिन बढ़ रही है। राजिम कुंभ का आयोजन माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक होता है। इसमें विराट संत-समागम का प्रारंभ रविवार 3 मार्च से होगा।
धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर राजिम मेला के संत समागम स्थल पर साधु-संतों, महामंडलेश्वरों, आचार्य महात्माओं के लिए विशाल डोम, स्विस कॉटेज, कुटिया तथा यज्ञ शाला का निर्माण किया गया है,
जिसमें संत महात्माओं द्वारा विभिन्न प्रकार के यज्ञ अनुष्ठान को पूरी वैदिक रीतियों के साथ सम्पन्न कराया जाएगा। संत समागम के विशाल मंच से संतों के प्रवचन आशीष वचन के रूप में श्रद्धालुओं को सुनने का पुण्य प्राप्त होगा।
संत-समागम स्थल में प्रतिदिन होने वाले यज्ञ हवन के लिए विशाल यज्ञ शाला का निर्माण भी किया गया है। जहां राजिम कुंभ कल्प में पधारे संतों द्वारा नित्य प्रति वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन किया जायेगा। रोजाना मुख्य मंच से शाम को संतो के उद्बोधन, धर्म संसद में चर्चा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के समुचित बैठक व्यवस्था भी की गई है।
भगवान श्रीराम को समर्पित यह कुंभ कल्प श्री राम के प्रति आस्था और श्रद्धा का द्योतक है। इस लिहाज से माना जा सकता है कि संत समागम भी राममय होकर प्रभु श्रीराम की भक्ति में सराबोर होने का अवसर श्रद्धालुओं को मिलेगा।
इस बार राजिम कुंभ में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज अविमुक्तेश्वरानंद महाराज, सदानंद महाराज, पंडित प्रदीप मिश्रा, साध्वी ऋतंभरा दिदी, महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती ,डां. रामेश्वर, पंडोखर सरकार जैसे बड़े बड़े धर्म दिग्गज शामिल होंगे। इन धर्म गुरुओं को राजिम कुंभ में शामिल होने न्योता भेजा गया है ।बड़े संख्या में साधु-संतो कि टोली राजिम कुंभ कल्प में पहुंचेगी
संत-समागम में भाग लेने आने वाले महात्माओं के ठहरने का राज्य शासन द्वारा उचित प्रबंध किया गया है विभिन्न संप्रदाय और अखाडो़ के संतो का आना शुरू हो गया है, जिनमें जनकपुरी महाराज, भोलागिरि महाराज, शीतल गिरि महाराज, एवं अनेक नागा साधुओ के अलावा अन्य संत पहुंच चुके हैं ।
इसके साथ ही भोजन, पेयजल और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.