सड़क निर्माण का कार्य बंद ग्रामीणों में आक्रोश मंडी अध्यक्ष ने अनुविभागीय अधिकारी,को ज्ञापन सौंपा
निर्माण कार्य जल्द प्रारम्भ नही किया तो किया जाएगा चक्का जाम
सुरेंद्र मिश्रा जिला ब्यूरो बिलासपुर
बिलासपुर / कोटा विकासखंड के ग्राम कोंचरा से बेलगहना सड़क निर्माण कार्य बंद पड़ा है। ठेकेदार की लापरवाही और विभाग की मौन स्वीकृति आम लोगों पर भारी पड़ रही है। ठेकेदार ने मनमानी करते हुए करीब डेढ़ साल पहले निर्माण कार्य के लिए सड़क को खोदा और कुछ स्थानों पर गिट्टी बिछाकर यूं ही छोड़ दिया
अधूरे रास्ते पर चलना लोगों को भारी पड़ने लगा। पूर्व सरकार ने सड़क मार्ग निर्माण की घोषणा की थी। तब लोगों को उम्मीद जगी थी कि सड़क शीघ्र ही बनकर तैयार हो जाएगा। प्रमुख मार्ग होने के साथ ही दो जिलों व मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले इस सड़क के निर्माण में हो रही लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट रहा है।
ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के समस्याओं को देखते हुए पूर्व जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व कोटा जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन मे कहा गया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा कोंचरा बेलगहना में डामरीकरण कार्य पिछले 3 महीने से बंद है जिसके कारण यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है अतः आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जावे 10 दिन के अंदर काम न होने पर कोंचरा चौक में चक्का जाम किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग कोटा, थाना प्रभारी बेलगहना और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को प्रतिलिपि प्रेषित। संदीप शुक्ला का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब तो ग्रामीणओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति विकराल है। ठेकेदार ने रोड में गिट्टी बिछाने के बाद पलट कर भी नहीं देखा है। 3 माह का समय बीत चुका है और जनता परेशान हो रही है।
ग्राम कोंचरा निवासी शैलेश तिवारी ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य बहुत मंद गति से आगे बढ़ रहा है। संबंधित एजेंसी ने सड़क खोदकर छोड़ दिया है। सड़क का निर्माण कार्य डेढ़ वर्षों से चल रहा है। सड़क में चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सड़क निर्माण में केवल गिट्टी बिछाकर कार्य बंद कर दिया गया है। कार्य भी स्तरहीन हो रहा है।
कोंचरा ग्रामीण बैजनाथ पटेल ने बताया कि डबल्यू एम एम को बिछाने के बाद नियमित पानी छिड़काव नहीं किया जा रहा है। जिसे ग्रामीण व स्कूल बच्चों को आवाजाही करने मे प्रभाव पड़ रहा है। इतना ही नहीं बरसात के दिनों में सड़क पर चलना मुहाल हो गया था ।
स्तरहीन सड़क निर्माण तथा कार्य मैं देरी को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आपत्ति की है। अधूरे निर्माण से राहगीर हलाकान कार्य की गति धीमी होने से राहगीर परेशान हैं। सङक पर बिखरी गिट्टियां राहगीर की समस्या बनी हुई हैं। दोपहिया और चौपहिया वाहनों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि निर्माण की गति बेहद धीमी है। सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है।जिससे बाइक से चलने वाले राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सडक मे बिछाई गई गिट्टी मे डस्ट नहीं है सड़क निर्माण की गुणवत्ता भी खराब
निर्माण का कार्य बंद होने से ठेकेदार की मनमानी सामने आई है। कही सड़क में दो इंच गिट्टी और कही-कही गिट्टी का नामोनिशान नही है। जब सड़क ही कमजोर होगा तो सड़क की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों में गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर आक्रोश है। ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक में रख कर निर्माण कार्य को बंद कर दिया हैं। कोंचरा के ग्रामीण का कहना है की सड़क निर्माण धीमी गति से हो रहा है। इसके वजह से लोगों को आवागमन में मुसीबत होने लगी है। ग्रामीणों का बेलगहना से कोंचरा खोंगसरा मरही माता आना जाना लगा रहता है। जिस पर परेशानी बनी रहती है।
पूरे मामले मे विभागीय एस डी ओ से सम्पर्क करने पर बताया गया कि कार्य समयावधि मे निपटाने निर्देशित किया गया है अभी समय बाकि है कार्य जल्द निपटाया जाएगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.