Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 16, 2024

भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ

 भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


सक्ती - संत शिरोमणी वीतराग तपस्वी अनन्तश्री विभूषित श्री श्री 1008 श्री जगन्नाथ दासजी महाराज के सूक्ष्म संरक्षण में सिद्ध तपोभूमि ऋषभतीर्थ दमाऊधारा में 16 फरवरी माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी से 24 फरवरी पूर्णिमा तक 93 वां श्री महाविष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया है।




 वाराणसी निवासी आचार्य अजय कृष्ण सारस्वत एवं उनके सहयोगियों द्वारा यह यज्ञ संपन्न कराया जायेगा। इस यज्ञ के मुख्य यजमान भोलेशंकर तिवारी सपत्निक हैं। शुक्रवार को दोपहर भव्य कलशयात्रा निकाली गई , जिसमें आसपास के सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से भाग लिया।‌ यह कलशयात्रा दमाऊधारा कुण्ड से रामजानकी मंदिर और फिर वहां  से निकलकर यज्ञस्थल पहुंची। इस कलशयात्रा में विद्यालय के छात्राओं का शामिल होना विशेष रूप से चर्चा का विषय रहा। शनिवार को वैदिक विधि से पूजा अर्चना कर अग्नि स्थापना के साथ श्री महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ किया जायेगा। इस याज्ञिक कार्यक्रम में एक ओर जहां प्रतिदिन यजुर्वेद परायण पाठ के साथ हवन होगा , वहीं दूसरी ओर यज्ञ स्थल में आयोजित धर्म सम्मेलन को देश भर से पहुंचे संत महात्मा संबोधित करेंगे। इस महाविष्णु यज्ञ का पूर्णाहूति / सहस्त्रधारा एवं महाभंडारा 24 फरवरी शनिवार को संपन्न होगा। आज शुरू दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर रामजानकी , राधाकृष्ण , हनुमानजी , ऋषभदेव भगवान की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। वहीं आसपास के ग्रामीण यहां लगे मेला में जमकर खरीददारी करने के साथ ही झूला का आनंद लेते और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाते नजर आये। महाविष्णु यज्ञ समिति श्री रामजानकी मंदिर ऋषभतीर्थ , दमाऊधारा ने सभी श्रद्धालुओं से यज्ञ स्थल पहुंचकर यज्ञ परिक्रमा एवं संत महात्माओं के दर्शन श्रवण करते हुये पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad