Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 16, 2024

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया

 लोकेशन  तिल्दा नेवरा

रिपोर्टर    अजय नेताम



मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया





तिल्दा नेवरा  दिन गुरुवार दिनांक 15.02.2024 को सांस्कृतिक भवन, सिमगा नगर, विकासखंड सिमगा, में "मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना" अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त आयोजन में छ. ग. राज्य के विभिन्न स्थानों से आए कुल 45 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। 





हर्ष का विषय यह है कि उक्त कार्यक्रम में 1 दिव्यांग जोड़ा भी शामिल था एवं अंतरजातिय विवाह भी देखने को मिला। यह कार्यक्रम भारत की एकता एवं अखंडता का प्रतीक बना।




उपरोक्त कार्यक्रम की शुरुवात जोड़ो के पंजीकरण एवं श्रृंगार सामग्री वितरण से हुई। तत्पश्चात वर-वधु को प्राथमिकता से भोजन कराकर 45 वरों की बारात निकली गई। डीजे सिस्टम के साथ वर सहित, बारातियों एवं अतिथियों ने खूब ठुमके लगाए। महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा द्वारचार कर समस्त वर का स्वागत किया गया।

पंडित जी द्वारा सामूहिक रूप से 45 हिन्दू जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम, हवन एवं फेरों सहित, सात वचन दिलाते हुए पूर्ण किया गया। 


परिणय सूत्र में बंधे समस्त 45 जोड़ों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा  वितरित रु 21,000 के चेक, उपहार सामग्री एवं प्रमाण पत्र के साथ-साथ परिजनों ने भी 'टिकावन' के रूप में साड़ी, लिफाफा आदि समस्त जोड़ों को अत्यंत उत्साह के साथ प्रदान किया। गौरतलब है कि आयोजित "मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना" अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम की राशि प्रति जोड़ा रु 50,000 हो गई है। अतः समस्त जोड़ों को रु 21,000 की उपहार सामग्री, रु 21,000 का चेक एवं आयोजन अथवा परिवहन हेतु शेष राशि प्रदान की गई है।

 श्रेष्ठ शंभरकर जी, परियोजना अधिकारी, सिमगा ने बताया कि हालही में शुरू हुई "मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना" का लाभ भी पात्र नव-विवाहित महिला को प्राप्त होगा। अतः स्थल पर ही उन्हें आवेदन भरवाकर योजना में पंजीकृत कराया गया।


जोड़ों को आशीर्वाद देने हेतु जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका अभिनव यदु, के के देवांगन,  रमेश घृतलहरे, तिवारी जी, सुनील महेश्वरी, पत्रकार गण एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हुए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्रेष्ठ शंभरकर जी, समस्त पर्यवेक्षक गण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, जोड़ों के परिजन एवं अन्य लोगों ने सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न कराया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad