राजनांदगांव
नवीन पुलिस चौकी सुकुल दैहान का शुभारंभ
राजनांदगांव क्षेत्र ग्राम सुकुल दैहान में पुलिस चौकी खोला गया कांग्रेस के युवा साथी के द्वारा आज
थाना चौकी प्रभारी से भेंट मुलाकात करके बधाई दिया गया एवं थाना प्रभारी के कांग्रेस के युवा साथी द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर फोटो प्रदान करते हुए बहुत-बहुत बधाई दिया गया और कांग्रेस के युवा साथी के द्वारा चौकी प्रभारी को बढ़ते अपराध
एवं नशाखोरी से भी अवगत कराया गया ग्राम सुकुल दैहान में धड़के से बिक रहा शराब रोका जाए आज के युवा नशे में जा रहे हैं उसे भी रोका जाए आसपास के गांव एवं ग्रामीण की मांग से आज नवीन पुलिस चौकी खोली गई है
कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नंदलाल बंधे के द्वारा बताया गया कि हमारी मांग संपूर्ण रूप से आज पूरा हो सका पूर्व सीएम भूपेश बघेल ग्राम सुकुल दैहान भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे थे इसी बीच आसपास के ग्रामीणों के द्वारा एवं कांग्रेस के साथी के द्वारा अपनी मांग रखी गई थी की सुकुल दैहान में थाना चौकी खोला जाए जो आज संपूर्ण रूप से हो सका इसके लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बहुत-बहुत बधाई दिया गया थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर के द्वारा बढ़ते अपराध को रोकने की हर संभव प्रयास जारी रहेगा थाना प्रभारी के द्वारा अपनी बात रखी गईं
अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिये दिया संदेश।
अब घटना स्थल पर तुरंत पहुंच सकेगी पुलिस।
पुलिस चौकी खुलने से आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को सुविधा के साथ ही पुलिस प्रशासन का मिलेगा पुरा सहयोग।
आम जनता के जीवन में शांति स्थापित करना पुलिस का अहम उद्देश्य।
नवीन पुलिस चौकी सुकुल दैहान के क्षेत्रार्न्तगत कुल 17 गांव होंगे।
पुलिस चौकी खुलने से गांव वालों में काफी हर्ष का माहौल है।
राजनांदगांव जिला ग्रामीण कांग्रेस के युवा नेता शिव देवांगन चन्द्रशेखर मलेकर नरेन्द्र देवांगन कृष्ण खरे बृज दास मार्कण्डे भगवती बंजारे ललित मार्कण्डे खोमलाल साहू महेश्वर वर्मा जगेश्वर देवांगन नंदलाल बंधे उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से संतोष सहारें की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.