राजनांदगांव
सेनडोंगर के बच्चों ने किया न्योता भोजन
विकासखंड डोंगरगढ़ के संकुल मुंगलानी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सेनडोंगर में न्योता भोज का आयोजन किया गया!यह आयोजन शाला के सहायक शिक्षक देवेंद्र खोब्रागढ़े ने अपने पिताजी स्व. कृपाराम खोब्रागढ़े के प्रथम पुण्यतिथि की स्मृति में किया!जिसमें बच्चों को पौष्टीक फल केला, संतरा और अंगूर दिया गया!ये खाद्य सामग्री बच्चों के लिए बहुत ही लाभदायक है, जिसे बच्चों ने खुशी से ग्रहण किया!इस अवसर पर प्रधान पाठक सुधाकर धरमगुड़े, पूर्णानंद चंद्रवंशी, पंच जयंती बाई,निकिता,मुस्कान,धानेश्वरी, रामेश्वरी आदि उपस्थित रहे!ज्ञात हो कि सरकार की पहल पर स्कूलों में न्योता भोज शुरू किया गया है जिसमें कोई भी इच्छुक दानदाता अपने किसी शुभ अवसर पर इस तरह का भोज का आयोजन कर सकते है!यह बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषण होगा!


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.