राजनांदगांव
हम प्रौद्योगिकी मे आगे बढ़ रहे है पर कहीं न कहीं विज्ञान मे पिछड़े है अभिषेक शुक्ल ने कहा
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत दिनांक 23 फरवरी 24 को जिला खैरागढ़ के शासकीय विद्यालय कोहकाबोड मे प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 5 संकुल के विद्यार्थीयों, शिक्षकों, पालको व स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
सांस्कृतिक व वैज्ञानिक विकास को ध्यान मे रखते हुए वार्षिकोत्सव सह विज्ञान प्रदर्शनी के इस आयोजन मे प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा टीम की बस्तर शाखा के द्वारा स्तनधारी जीव के हृदय, फेफड़े, यकृत, किडनी आदि अंगों का प्रदर्शन किया व सभी को स्पर्श करने का व उनके कार्य समझने का अवसर प्रदान किया।
इसी दौरान प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा के अध्यक्ष श्री अभिषेक शुक्ला ने कहा "हम(भारत) चांद व मंगल पर पहुंच बना लिया है हम प्रौद्योगिकी (टेक्नालॉजी) मे आगे बढ़ रहे है पर कहीं न कहीं विज्ञान मे पिछड़े है यह हमारे अंधविश्वासों मे अब तक फंसे रहने से समझ आता है। अंधविश्वास व जादू टोने पर समझ बनाने के लिए टीम के लखन लाल साहू ने मंत्र शक्ति से नारियल मे आग का प्रयोग दिखाकर लोगों को इस दिशा मे सोचने के लिए तैयार किया।
ग्रामीणो मे विशेष कुतूहल दंड कमंडल की सहायता से हवा मे लटके साधु को देखकर हुआ। यहां प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा संस्था के द्वारा छोटे बड़े 50 के लगभग प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया, प्रदर्शनी मे लगाये गये सभी स्टालों का अवलोकन अशोक जंघेल द्वारा करवाया गया,
5 संकुल के शिक्षक व विद्यार्थी भी कक्षानुसार प्रयोग प्रदर्शन किए। प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा संस्था के भुनेश्वर मरकाम, हेमंत,संदीप,देवराज द्वारा सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संकुल समन्वयक श्री रामेश्वर वर्मा, तोपचंद वर्मा, हेमंत वर्मा, राजूलाल जोशी, दिलीप साहू रहें
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री फत्ते लाल कोसरिया ने कार्यक्रम की बहुत अधिक प्रशंसा की और कहा की सभी जगहों पर विभिन्न स्तरों शाला, संकुल, जोन व विकास खंड स्तरों पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत कोहकाबोड़ श्रीमती शिप्रा सिंह ने की और प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा की इस पहल के लिए पूरी टीम का अभिवादन व स्नेह प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन का कार्य श्रीमती रेखा वर्मा ने किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.