Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 11, 2024

शराब तस्करी का आरोपी चढ़ा डोंगरगांव पुलिस के हत्थे

 शराब तस्करी का आरोपी चढ़ा डोंगरगांव पुलिस के हत्थे




 

आरोपी के पास से जप्त किया परिवहन करते स्वीप्ट डीजायर मारूती सुजूकी वाहन क्रमांक CG07MB2822 कीमती 2,50,000/- व 90 नग देशी प्लेन शराब ,छ0ग0, निर्मित कीमती 7200/- रूपये


डोंगरगांव – दिनांक 10.02.2024 को पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनु0 अधि0 डोंगरगांव,  दिलीप सिंह सिसोदिया राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक   उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे थाना डोंगरगांव क्षेत्रों मे जुआ , शराब , 





चोरी के गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, इसी तारतम्य मे दिनांक 10.02.2024 को मुखबीर से सुचना मिला कि अवैध शराब तस्कर के द्वारा अधिक मात्रा मे शराब  खरीद कर अपने वाहन मे छुपा कर ले जा रहा है कि सुचना पर थाना प्रभारी डोंगरगांव, निरी0 उपेन्द्र कुमार शाह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर शनि मंदिर के सामने मेन रोड डोंगरगांव, नाका बंदी कर रेड कार्यवाही किया , रेड कार्यवाही के दौरान अधिक मात्रा मे शराब मिलने पर जो अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने मे आरोपी शराब तस्कर शशांक वैष्णव पिता स्व0 किशुनदास वैष्णव , उम्र – 26 साल , निवासी – सिनेमा लाईन वार्ड नं0 10 डोंगरगांव ,थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव,छ0ग0 के कब्जे से एक वाहन सिल्वर ग्रे रंग का स्वीप्ट डीजायर मारूती सुजूकी वाहन क्रमांक CG07MB2822 के कीमती 2,50,000/- रूपये पुरानी इस्तेमाली कार , एवं नीले रंग के राजश्री गुटका के एक थैला मे रखे 90 नग पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक मे 180 ml  भरा हुआ सीलबंद छ0ग0 न‍िर्मित कुल मात्रा 16200ml कीमती 7200/- रूपये धारा सदर मे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा- 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम किया गया है , थाना डोंगरगांव का नाकाबंद रेड कार्यवाही सफल रहा है ।


सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad