लोकेशन/सिमगा
रिपोर्टर /ओंकार साहू
CWSN बच्चों का जिला स्तरीय स्पोर्ट्स इवेंट्स 2023 - 24
समावेशी शिक्षा के अंतर्गत CWSN बच्चों का जिला स्तरीय खेल कुद 2023 - 24 का आयोजन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल निमोरा विकास खण्ड अभनपुर जिला रायपुर में किया गया जिसमें रायपुर जिला के पांचो विकासखंड तिल्दा , धरसीवा, आरंग , अभनपुर तथा शहरी रायपुर के कक्षा 1 ली से 12वीं तक अध्ययनरत CWSN बच्चों के लिए यह खेलकूद कार्यक्रम था ।
विकासखंड तिल्दा के CWSN बच्चों ने सबसे ज्यादा 31 पुरस्कार जीते जिससे तिल्दा को चैंपियन विकासखंड घोषित किया गया l इस पर श्री जाहिरे सर विकासखंड शिक्षा अधिकारी तिल्दा ने इस गर्व के क्षण के लिए सभी बच्चों को बधाई दिए , श्री आर्य सर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी तिल्दा ने भी इन प्यारे बच्चों को बधाई देकर हर्ष व्यक्त किये ,श्री संतोष शर्मा बी.आर.सी.सी. तिल्दा ने CWSN बच्चों के कारण चैंपियन विकासखंड का पुरस्कार लेकर इसका श्रेय श्रीमती सुविधा सिंह बी.आर.पी. व कुमारी धनेश्वरी यादव एस.ई. को दिया जो बच्चों के विकास में विशेष ध्यान देते हैं ।
उक्त कार्यक्रम में सी. ए. सी श्री तुलसीराम साहू , श्री सुरेंद्र वर्मा, श्री हिमाचल चौबे ने भी सराहनीय योगदान प्रदान किया ।
हिमाचल चौबे सी.ए.सी
संकुल स्त्रोत केंद्र तुलसी नेवरा



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.