Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 9, 2024

जिला स्तरीय पशुमेला सह पशु प्रदर्शनी का हुआ आयोजन पशुधन से आजीविका के लिए पशुपालकों का हुआ ज्ञानवर्धन पशुधन का टीकाकरण कृत्रिम गर्भाधान एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने किया गया प्ररित

 जिला स्तरीय पशुमेला सह पशु प्रदर्शनी का हुआ आयोजन 





पशुधन से आजीविका के लिए पशुपालकों का हुआ ज्ञानवर्धन



पशुधन का टीकाकरण कृत्रिम गर्भाधान एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने किया गया प्ररित



कवर्धा, 08 फरवरी 2024। पशुधन विकास विभाग जिला कबीरधाम के तत्वाधान में श्रीमती सुशीला भट्ट अध्यक्ष जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्षता में ग्राम झलमला विकासखंड कवर्धा में एक दिवसीय जिला स्तरीय पशुमेला सह पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर गौ माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजन अर्चना कर पशुमेला सह पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम झलमला, घोरेवारा, घिरघोसा, गोपाल भवना सहित अनेक गांवों से विभिन्न पशुधन प्रदर्शनी में लिए लाए गए थे। समस्त पशुओं का समिति के द्वारा पंजीयन कर निरीक्षण उपरांत दुधारू गाय, उन्नत भैंस, उन्नत वत्स, बकरा-बकरी, बैल जोड़ी, और मुर्गा–मुर्गी इत्यादि वर्गों में अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। 

       पशुओं में सुपोषण को बढ़ावा देने के लिए पैरा का यूरिया उपचार अजोला नेपियर घास तथा बरसीम घास का जीवंत प्रदर्शन किया गया। डॉ. एस. के. मिश्रा, उपसंचालक पशुधन विकास विभाग के द्वारा विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण हितग्राही मूलक योजनाओं तथा विभाग की प्रगति के संबंध में सभी को जानकारी दी गई। अतिथियों के द्वारा पशुधन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आजीविका के लिए उन्नत पशुपालन अपनाने तथा विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु जन सामान्य को प्रोत्साहित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान चरवाहों को पशुपालन में उनके योगदान, प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता को उत्कृष्ट कार्य तथा हनुमंत सेवा समिति, कवर्धा को दुर्घटनाग्रस्त पशुओं की अनवरत सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सुशीला भट्ट अध्यक्ष जिला पंचायत कबीरधाम श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा श्री राम कुमार भट्ट सदस्य जिला पंचायत श्री ठाकुर पीयूष सिंह सभापति कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत कवर्धा श्री दिनेश चंद्रवंशी सांसद प्रतिनिधि मनीराम नारंगे सरपंच ग्राम पंचायत झलमला सरपंच ग्राम पंचायत डेहरी श्री बी.एस.चंद्रवंशी उपस्थित रहे। डॉ. एस.के.मिश्रा उपसंचालक पशुधन विकास विभाग के निर्देशन में उपस्थित पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों मैत्री प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता एवं विभागीय कर्मचारियों के साथ बहुत से पशु पालक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad