Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 30, 2024

विधान सभा से दोगुनी लीड के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प। भाजपा तिल्दा नेवरा शहर मंडल की अहम बैठक संपन्न, भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के आगमन पर 1000 मोटर साइकिलों की रैली निकालने की तैयारी ,

 लोकेशन  तिल्दा नेवरा

रिपोर्टर   अजय नेताम




विधान सभा से दोगुनी लीड के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प। 



भाजपा तिल्दा नेवरा शहर मंडल की अहम बैठक संपन्न,


भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के आगमन पर 1000 मोटर साइकिलों की रैली निकालने की तैयारी ,



तिल्दा नेवरा ।  लोकसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी पुरे शबाब  पर है । तिल्दा नेवरा शहर मंडल की भाजपा  मंडल चुनावी समर में डटने पुरी तैयारी में जुटा हुआ है। इसी परिप्रेक्ष्य में बीते दिन भाजपा कार्यालय में एक बैठक आहूत की गई, बैठक में विशेष रूप से भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के कोषाध्यक्ष अरविंद ठाकुर और मंत्री राजेंद्र वर्मा उपस्थित थे।




 अरविंद ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है, कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप  में उभरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से विकास के पथ अग्रसर हो रहा है , उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा 400 से भी अधिक सीटें जीतकर इतिहास बनाने जा रही है।  वहीं जिला ग्रामीण मंत्री राजेंद्र वर्मा ने कहा कि हमे रायपुर लोकसभा में पूरे देश में सर्वाधिक लीड से चुनाव जीतना है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जी जान लगा कर कार्य करना होगा। मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में हमे तिल्दा नेवरा शहर से विधानसभा से दोगुनी लीड दिलवानी है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मतदाता तक पहुंच कर केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकारी देनी होगी। नगरपालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा से  प्रत्याशी बनाया है तो परिणाम भी ऐसा आना चाहिए कि देश में सर्वाधिक वोट से हम अपनी लोकसभा सीट को जीतें। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रकुमार पाटिल, भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला के उपाध्यक्ष राम पंजवानी, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन गोस्वामी ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में तिल्दा नेवरा के बूथ कमेटी के सभी अध्यक्ष , शक्ति केंद्र के अध्यक्ष भी उपस्थित थे। बैठक में लोकसभा चुनाव हेतु बूथ प्रबंधन पर भी विस्तृत से चर्चा हुई तथा आगामी एक अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के आगमन पर भव्य स्वागत  एवं 1000 मोटर साइकिलों की रैली निकालने हेतु भी चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि सुरेश वर्मा के मंडल अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं की यह पहली बैठक थी। बैठक में कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे तथा बहुत से पुराने कार्यकर्ता भी इस बार बैठक में उपस्थित हुए। मंच संचालन चंद्रकुमार पाटिल ने किया। बैठक में भाजपा रायपुर ग्रामीण के कोषाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, उपाध्यक्ष राम पंजवानी, मंत्री राजेंद्र वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रकुमार पाटिल, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन गोस्वामी, पार्षदगण कृष्णा अनिल शर्मा, रवि सेन, पोषण वर्मा, लूकराम बघेल, विकास कोटवानी, चंद्रकला वर्मा, राजकुमार गेंदे, सुधा चौबे, दुर्गा पटेल, महामंत्री मनोज निषाद, भाजयुमो अध्यक्ष सतीश निषाद, लखमीचंद नागवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदेश जैन, पूर्व महामंत्री सूरज नारायण शर्मा, अनिल शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम अग्रवाल, सुकदेव वर्मा,पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अरविंद वर्मा, कृपाराम पटेल,  नवीन केशरवानी, खूबचंद वर्मा, जय केसरवानी, संगीता मिश्रा, भागवत वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad