Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 30, 2024

महिला मोर्चा का होली मिलन, रंगोत्‍सव का उत्‍साह दिखा ग्राम केकतीटोला में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 महिला मोर्चा का होली मिलन, रंगोत्‍सव का उत्‍साह दिखा



ग्राम केकतीटोला में आयोजित हुआ कार्यक्रम


अंबागढ़ चौकी।


अंबागढ़ चौकी ब्‍लॉक के ग्राम केकतीटोला में जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा की जिला अध्‍यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्‍वत के नेतृत्‍व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा के अलावा भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं सहित अन्‍य मोर्चा-प्रकोष्‍ठ के पदाधिकारी भी शामिल हुए। 




नगाड़ों की थाप और रंगों की बौछार के बीच सभी ने एक-दूसरे से मिलकर रंगोत्‍सव की शुभकामनाएं दीं।


श्रीमती सारस्‍वत ने बताया कि – होली मिलन का कार्यक्रम 28 मार्च, गुरुवार को आयोजित था। ग्राम केकतीटोला में संपन्‍न हुए इस कार्यक्रम में शामिल होने सभी मोर्चा-प्रकोष्‍ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे थे। उन्‍होंने कहा कि – लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान में लगे हुए सभी पदाधिकारियों ने यहां होली मिलन के दौरान भी चुनावी रणनीति पर चर्चा भी की। इसके साथ ही लोक गीतों के साथ नगाड़ों की थाप पर जमकर होली मनी।


इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्‍यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्‍वत, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्‍यक्ष व जिपं सदस्‍य अरुण यादव, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती गीता साहू, भाजपा मंडल अध्‍यक्ष गुलाब गोस्‍वामी, महिला मोर्चा मंडल अध्‍यक्ष श्रीमती कुंजलता हरमुख, जिला उपाध्‍यक्ष श्रीमती ईश्‍वरी ध्रुवे, मंडल महामंत्री व जनपद सदस्‍य श्रीमती तीजन मानिकपुरी, श्रीमती उमा तिवारी, श्रीमती नंदा मिश्रराम, श्रीमती लता मंडावी, श्रीमती श्‍यामा निवरे, किसान मोर्चा मंडल अध्‍यक्ष गौरीशंकर गुरले, भाजयुमो पदाधिकारी गौरव शर्मा, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र मंडल, युवा मोर्चा सतीश शर्मा मंडावी, शंकर मानिकपुरी सहित अन्‍य पदाधिकारी-कार्यकर्ता व बड़ी संख्‍या में ग्रामीण शामिल हुए।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad