आईजी ने हाई लेवल वर्चुअल बैठक में दिये कई अतिआवश्यक निर्देश
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (भापुसे.) ने रेंज के अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल वर्चुअल बैठक आयोजित किया। जिसमे बालोद, बेमेतरा , दुर्ग के पुलिस अधीक्षक वर्चुअल सम्मिलित हुये। इस बैठक के दौरान, लघु अधिनियम और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, वारंटो की तामिली, पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण करने के संबंध में कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक ने बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आगे की कार्यवाही के लिये निर्देश दिये। उन्होंने लघु अधिनियम के पालन और प्रतिबंधात्मक के संबंध में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये है। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में भी तैयारी शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अंतर्गत चुनाव सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिये आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक ने समाज के सुरक्षा और लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा करने के लिये अधिकारियों के साथ मिलकर कठिन परिस्थितियों का सामना करने की बात कही। उपरोक्त वर्चुअल बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा राम कृष्ण साहू, पुमनि कार्यालय दुर्ग रेंज से पनिक राम कुजूर एवं रेंज के राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.