मुरैना मध्यप्रदेश।
ध्वनि विस्तारक के प्रकरणों पर कलेक्टर ने की समीक्षा
थाना प्रभारियों को होंगे नोटिस जारी - कलेक्टर
प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर लगातार कार्रवाही करने के निर्देश दिये जा रहें है। जिसमें कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने टीएल बैठक में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर कार्रवाही के संबंध में समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि सबलगढ़ में 2 और अम्बाह में 5 प्रकरण ही दर्ज किये गये है। इस पर कलेक्टर ने अप्रशन्नता व्यक्त करते हुये बैठक में निर्देश दिये कि थानावार सभी थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये जायें और यह सुनिश्चित किया जाये कि उनके द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रकरणों पर कार्यवाही क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भी इस ओर विशेष ध्यान दें, पुलिस की ओर से प्रकरण बनकर आता है तो उस पर तत्काल कार्यवाही करें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.