जिला सिवनी मध्यप्रदेश
मैदानी अमले का दल बनाकर तत्काल करे फसल नुकसानी का सर्वे
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
सी एन आई न्यूज
सिवनी / कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने आज मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विगत दिवसों में जिले के विभिन्न क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि तथा असमायिक वर्षा के कारण हुई फसल नुकसानी की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने विकासखंडवार संबंधित एसडीएम से चर्चा करते हुए फसल नुकसान की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की तथा सभी अधिकारियों को राजस्व, कृषि तथा ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के मैदानी अमले का दल बनाकर तत्काल सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल नुकसानी की ग्रामवार वास्तविक शुध्द जानकारी समाहित कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
निर्वाचन नामावली प्रकरणों का त्वरित करे निराकरण
बैठक में कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए रिटर्निंग अधिकारी स्तर में लंबित निर्वाचन नामावली में नाम जुड़ने, हटाने एवं सुधार कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों में सभी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रिटीकल एवं वनरेबल मतदान केंद्रों को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
चुनावी प्रचार-प्रसार, अनुमति देने अधिकारी अधिकृत
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलो, अभ्यर्थियों आदि को चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए वाहनों, आमसभा, जुलूस, हैलीपेड व अन्य कार्यों की अनुमति प्रदान करने के लिए अपर जिला दण्डाधिकारी सिवनी को जिले के एक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में अनुमति के लिए अधिकृत किया है। उक्तानुसार अनुमति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी की अनुशंसा के आधार पर दी जायेगी। इसी तरह अनुविभागीय दण्डाधिकारी बरघाट, सिवनी, केवलारी एवं लखनादौन को उनके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अनुमति के लिए अधिकृत किया गया है। उक्तानुसार अनुमति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस/सीएसपी की अनुशंसा के आधार पर दी जायेगी।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.