राजनांदगांव
फेडरेशन ने विभिन्न मांगों को लेकर डीईओ को ज्ञापन सौंपा
नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी जायसवाल का फेडरेशन ने स्वागत किया।
राजनांदगांव-छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई राजनांदगांव द्वारा जिला अध्यक्ष रमेश कुमार साहू के नेतृत्व में 19 मार्च को नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान डीईओ को सहायक शिक्षकों की विभिन्न मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। जिला रमेश कुमार साहू ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी को लोकसभा चुनाव के मतगणना पश्चात प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने , उच्च परीक्षा अनुमति आदेश शीघ्र जारी करने एवं बढ़ते तापमान तथा पेयजल समस्या को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय सुबह पाली में तत्काल लगाने का आदेश जारी करने संबंधी मांग की गई । फेडरेशन की मांगों को डीईओ ने ध्यान से सुना और सकारात्मक जवाब दिया ।जिला शिक्षा अधिकारी ने फेडरेशन के पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव के मतगणना पश्चात जल्द ही प्रधान पाठक की पदोन्नति सूची जारी कर दी जाएगी। उच्च परीक्षा अनुमति आदेश तत्काल निकाल दिया जाएगा। डीईओ ने ब्लाक शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ को तुरंत फोन कर उच्च परीक्षा अनुमति की जो सूची भेजी गई है उनमें यूनिवर्सिटी का नाम लिख कर तत्काल भेजने को कहा। वीदित हो कि डोंगरगढ़ ब्लाक से जो परीक्षा अनुमति की सूची भेजी गई है उनमें यूनिवर्सिटी के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रमेश साहू ओम प्रकाश साहू जिला संयोजक, ललित प्रताप सिंह जिला संयोजक, कीरत गणवीर ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया,राजेश देवांगन जिला कोषाध्यक्ष ,अमिताभ दुफारे जिला मीडिया प्रभारी ,चंद्रशेखर विजयवार ब्लॉक संयोजक डोंगरगढ़ सक्रिय पदाधिकारी अजय यादव, लक्ष्मण भगत ,पुनीत राम साहू ,सुरेंद्र चमन साहू ,खोबरागड़े सर सहित अन्य साथी उपस्थित थे ।उक्त जानकारी फेडरेशन के जिला मीडिया प्रभारी अमिताभ दुफारे ने दी है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.