राजनांदगांव
अगामी होली त्यौहार, लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए पुलिस चौकी चिखली की कार्यवाही क्षेत्र में शांतिपुर्ण होली त्यौहार मनाये हेतु असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही।
धारा 151 जा0फौ0 के तहत 02 प्रकरण में 02 व्यक्तियों पर की गयी कार्यवाही।
धारा 25 आर्म्स एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आदतन बदमाश पर की गयी कार्यवाही।
02 गिरफतारी वारण्ट तामिल कर न्यायालय किया गया पेश।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में अगामी होली त्यौहार एवं अगामी लोकसभा चुनाव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने अवैध गांजा - शराब बिक्री, जुआ, सटटा, तथा असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे ।
सतत अभियान के तहत दिनांक 19.03.2023 को मुखबीर सूचना पर से चिखली देवांगन क्लिनिक के पीछे तालाबपार में चाकु लेकर आम लोगो में भय उत्पन्न कर रहे आदतन अपराधी प्रदीप साहू उर्फ सोनु पिता टिबलू साहू उम्र 33 साल निवासी चिखली खैरागढ रोड डॉक्टर अरूण देवांगन क्लिनिक के पीछे पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0 को पकडकर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, इसी तरह ग्राम बोईरडीह में शांति भंग करने के उददेश्य गाली गलौच कर रहे 01. उगेश पारधी पिता संतलाल पारधी उम्र 30 साल, 02. प्रकाश पारधी पिता ज्ञानीलाल पारधी उम्र 22 साल साकिनान ग्राम बोईरडीह पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0 के विरूद्ध धारा 151/107,116(3) जा0फौ0 के तहत कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया। एवं माननीय न्यायालय से जारी 02 कित्ता गिरफतारी वारण्ट तामिल कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उनि नरेश कुमार बंजारे, प्र0आर0 जी0 सिरिल, सुनील वर्मा, म0प्र0आर0 वंदना पटले, आर0 कमल साहू, मिर्जा असलम बेग, सिंधु सिन्हा एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.