जिला सिवनी मध्यप्रदेश
मादक पदार्थ गांजे की कर रहा था तस्करी पुलिस ने घेरा बंदी कर धर दबोचा
सी एन आई न्यूज सिवनी दिनांक 19/03/2024 सिवनी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने एवं बेचने के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित गिया गया है उक्त आदेश के पालन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी जीडी शर्मा एवं एसडीओपी महोदया घंसौर सुश्री नम्रता सोंधिया के मार्गदर्शन मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने वालो पर अंकुश लगाने हेतुलगातार पुलिस थाना धनौरा द्वारा कार्यवाही की जा रही है दिनांक 18/03/2024 को थाना धनौरा पुलिस को मुखबीर के ब्दारा सुचना मिली की ग्राम आमानाला नहर के पास रोड किनारे एक व्यक्ति अपने कब्जे मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहा है कि सूचना तस्दीक हेतु थाना प्रभारी धनौरा डी.आर. शरणागत एवं चौकी प्रभारी सुनवारा सउनि लुपेश राहंगडाले के व्दारा टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम व्दारा मुखबीर की सुचना अनुसार बताये गये स्थान पर जाकर दबिश दी गयी जहां पर मौके पर एक व्यक्ति अपने कब्जे में अवैध रूप से मादकपदार्थ गांजा लेकर जाते दिखे जो मौके पर पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम नितेश पिता गोर्विद प्रसाद यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम मुंगवानी थाना धनौरा का होना बाताया एवं मौके पर पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 100 ग्राम किमती 11000 रुपये को जप्त किया जाकर विधिवत कार्यवाही करते हुए थाना धनौरा मे अपराध क्रं. 82/24 धारा ৪,20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्धकर विवेचना मे लिया गया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी - नितेश पिता गोविंद प्रसाद यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम मुंगवानी थाना धनौरा
जप्त मशसरूका - मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 100 ग्राम किमती 11000 रुपये
इस कार्यवाही में सराहनीय कार्य - थाना प्रभारी धनौरा उनि. डी. आर. शरणागत, चौकी प्रभारी सउनि लुपेश राहंगडाले, उनि बुद्धन मरावी, प्रआर दशरथ पटैल, प्रआर गोविंद धर्वे आर देवेश चौधरी, आर सुनील सैय्याम, मस्तराम चद्रवंशी
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.