सीएनआई न्यूज रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक संपन्न। हुडदंगियों और शराबियों पर की जाएगी कार्यवाही।
होली पर्व पर महासमुंद जिले के पिथौरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक एसडीएम
मनोज कुमार खांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष आत्मा यादव की मुख्य उपस्थिति में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि होली पर्व आपसी सौहार्द से मनाये। उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों पर विशेष नजर रहेगी। साथ ही अभी लोकसभा चुनाव का आचार संहिता को ध्यान देते उसका पालन करें। होलिका दहन पर विशेष सावधानी रखने की बात कही,पिथौरा एसडीपीओ व थाना प्रभारी ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त रहेगी। होली गाना पर अभद्र गाना का प्रस्तुती अधिक आवाज में डीजे बजाना और नशाखोरी पर कार्रवाई करने की बात कही। उक्त बैठक में नगर के समाज प्रमुख पदाधिकारी ,व्यापारी, गणमान्य नागरिक व पत्रकार काफी संख्या में उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.