राजनांदगांव
थाना गैंदाटोला पुलिस द्वारा असामाजिक तत्व के विरुद्ध की गई कार्यवाही
थाना क्षेत्र के असामाजिक तत्व को किया गिरफ्तार
क्षेत्र मे अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु की गई कार्यवाही
अनावेदक का नाम
मिलाप साहू पिता स्व. रघुवीर साहू उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम फाफामार थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव छ. ग.
जिले मे अपराधों की रोकथाम एवं गुंडे बदमाशों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस विभाग द्वारा जिले मे लगातार कार्यवाही की जा रही है उसी क्रम मे थाना गैंदाटोला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गैंदाटोला मे लड़ाई झगड़ा कर बेवजह विवाद करने वाले व्यक्ति मिलाप साहू पिता स्व. रघुवीर साहू उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम फाफामार थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव को आज दिनांक 21.03.24 को धारा 151 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत गिरफ्तार किया गया एवं क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अनावेदक को प्रतिबंधित करने हेतु पृथक से धारा 107,116(3) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रतिबंधित कार्यवाही कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट छुरिया के समक्ष पेश किया गया जा रहा है
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.