जांजगीर-चांपा।
विक्रम सूर्यवंशी की रिपोर्ट
ग्राम पंचायत खिशोरा मुड़पार के गौठान में अव्यवस्था के कारण मर रही हैं हर रोज दर्जन भर गए।
छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खिसोरा मुड़पार के गौठान में अव्यवस्था का आलम होने से हर रोज गायों की मौत हो रही हैं, जिम्मेदार ग्राम प्रमुख और सचिव मुख्य दर्शक बने बैठे हैं। आपको बता दे की ग्राम पंचायत खिसोरा मुड़पार के गौठान में गायों की देखरेख के लिए लाखों रुपए पैसों का तो आहरण कर लिया गया है मगर गायों के लिए समुचित चारे पानी की सही व्यवस्था न हो होने के कारण आज गए इस चिल्लाती कड़ी धूप में भूखे प्यासे मरते नजर आ रहे हैं।
ऐसा नहीं है कि मामले में जिले की जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी नहीं है गौठान के अव्यवस्था होने की बात सभी अधिकारियों के संज्ञान में हैं मगर जिले की जिम्मेदार अधिकारी अभी भी मुख दर्शक बने बैठे हैं जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कैसे ग्राम पंचायत खिसोरा मुड़पार में सरपंच सचिव खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं जिसका जीता जागता एक प्रमाण वहां के गौठान में देखने को मिल जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.