लोकसभा -2024 चुनाव की तारीखों की हुई घोषणा, देश भर में सात चरणों में और छत्तीसगढ़ में तीन चरण में होगें चुनाव
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार ने लोकसभा -2024के चुनाव की घोषणा कर दी है ।देशभर में चुनाव सात चरणों में होंगे पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल, और अंतिम चरण का चुनाव 1जून को होगा ।
चुनाव के नतीजे का दिन 4 जून होगा।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा के चुनाव तीन चरणों में होंगे जिसमें पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर, दूसरे चरण में 26अप्रैल को महासमुंद, राजनांदगांव, और कांकेर तथा तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर -चांपा, रायगढ़, कोरबा की सीटों के लिए मतदान कराए जाएंगे ।
नोटीफिकेशन
पहले चरण के लिए -20मार्च
को जारी होगा ।नामांकन की अंतिम तिथि 27मार्च ,स्कूटनी 28 मार्च को होगी ,नाम वापिसी की अंतिम तिथि 30 मार्च होगी।
दूसरे चरण के लिए -28मार्च को ।नामांकन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल, स्कूटनी 5 अप्रैल, नाम वापिसी की अंतिम तिथि 8 अप्रैल होगी।
तीसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन की तिथि 12 अप्रैल, नामांकन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, स्कूटनी 20 अप्रैल और नाम वापिसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है।
प्रशासन ने चुनाव को लेकर
अपनी तैयारीयां पूरी कर ली है ।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, वहीं कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए है ,5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित होना बाकी है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.